Delhi Police Transfer List: दिल्ली पुलिस में बड़ा फेरबदल हुआ है। 43 IPS-DANIPS अधिकारियों का तबादला किया गया है। अनुराग कुमार के पुलिस आयुक्त का पदभार संभालने के बाद यह पहला बड़ा फेरबदल है। राज्यपाल तरनजीत सिंह संधू की तरफ से जारी आदेश के अनुसार यातायात प्रभाग का प्रभार 1996 बैच के IPS अधिकारी एवं विशेष आयुक्त (CP) अजय चौधरी को सौंपा गया है। अब तक यातायात प्रभाग का जिम्मा संभाल रहे मनीष अग्रवाल को सुरक्षा इकाई की जिम्मेदारी दी गई है।
आदेश के अनुसार जतिन नरवाल संयुक्त सीपी, विशेष शाखा का पदभार संभालेंगे, मिलिंद महादेव डुंबरे पूर्वी रेंज के प्रमुख होंगे और 2007 बैच की अधिकारी नूपुर प्रसाद नई दिल्ली रेंज की संयुक्त सीपी होंगी। वहीं 1994 बैच की IPS अधिकारी एवं विशेष सीपी गरिमा भटनागर को आर्थिक अपराध शाखा (EOW) के साथ दिल्ली पुलिस हाउसिंग कॉर्पोरेशन लिमिटेड (DPHCL) के प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

तबादला होकर अरुणाचल प्रदेश से आए 1999 बैच के अधिकारी विवेक किशोर को विशेष सीपी SPUWAC और लाइसेंसिंग नियुक्त किया गया है। अंडमान और निकोबार द्वीप समूह से स्थानांतरित होकर आईं 2001 बैच की अधिकारी सिंधु पिल्लई को सतर्कता के साथ-साथ ‘पर्सेप्शन मैनेजमेंट और मीडिया सेल’ का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। राष्ट्रपति भवन से पुलिस मुख्यालय संबद्ध किए गए संयुक्त सीपी वीनू बंसल को SPUWAC-SPUNER में तैनात किया गया है। संयुक्त सीपी (मुख्यालय) सुमन गोयल पश्चिमी रेंज की प्रमुख होंगी, जबकि रजनीश गुप्ता को संयुक्त सीपी (IFSO) से स्थानांतरित कर संयुक्त सीपी परिवहन रेंज के पद पर भेजा गया है।

संजय, दिनेश और वर्षा शर्मा को मिला ये दायित्व
प्रतीक्षा गोदारा अतिरिक्त सीपी (यातायात मुख्यालय) होंगी। पश्चिम दिल्ली के अतिरिक्त डीसीपी सचिन सिंघल और दिल्ली सरकार की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा से आईं श्वेता सिंह चौहान डीसीपी (यातायात) के रूप में सेवाएं देंगे। साल 2010 बैच के अधिकारी संजय भाटिया, दिनेश कुमार गुप्ता और वर्षा शर्मा को क्रमशः अतिरिक्त CP IFSO, अतिरिक्त CP DPHCL और अतिरिक्त CP EOW नियुक्त किया गया है।

जतिन नरवाल, मिलिंद महादेव के पास यह जिम्मेदारी
आदेश के अनुसार पूर्वी रेंज के संयुक्त सीपी अजीत सिंगला 31 अगस्त को सेवानिवृत्त होने वाले हैं।साल 2009 बैच की अधिकारी एवं वर्तमान में अतिरिक्त सीपी (IFSO) मोनिका भारद्वाज को अतिरिक्त सीपी (अपराध) के पद पर नियुक्त किया गया है। अंडमान और निकोबार द्वीप समूह से स्थानांतरित होकर आएए कोआन अतिरिक्त सीपी (मुख्यालय) होंगे। जबकि जतिन नरवाल संयुक्त सीपी, विशेष शाखा का पदभार संभालेंगे, मिलिंद महादेव डुंबरे पूर्वी रेंज के प्रमुख होंगे और 2007 बैच की अधिकारी नूपुर प्रसाद नई दिल्ली रेंज की संयुक्त सीपी होंगी।
पीएम मोदी ने मेलोनी को Melody Toffee गिफ्ट दी, खुशी से झूम उठी इटली की प्रधानमंत्री
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


