Delhi Seelampur Murder Case: दिल्ली सीलमपुर हत्याकांड में विश्व हिंदू परिषद (Vishva Hindu Parishad) की एंट्री हुई है। VHP ने 16 वर्षीय नाबालिग बच्चे की हत्या का विरोध करते हुए कड़ी कार्रवाई और फास्ट ट्रैक कोर्ट की मांग की है। VHP के इंद्रप्रस्थ प्रांत मंत्री सुरेंद्र गुप्ता गौतमपुरी इलाके में पीड़ित परिवार के घर पहुंचे। उन्होंने परिवार को संवेदना व्यक्त की और न्याय दिलाने का भरोसा दिया।

बता दें कि राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सीलमपुर थाना क्षेत्र के गौतमपुरी में 24 जून की रात हिंदू नाबालिग लक्की कुमार की चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी। हत्या करने का आरोप मुस्लिम युवक पर लगा है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर त्वरित कार्रवाई करते हुए दो नाबालिग मुस्लिम को गिरफ्तार किया है। एक अन्य आरोपी फरार है। इस लेकर इलाके में तनाव है।

VHP के इंद्रप्रस्थ प्रांत मंत्री सुरेंद्र गुप्ता पीड़ित पवार से मिलने पहुंचे। उन्होंने सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए पीड़ित परिवार के साथ एकजुटता जताई। सुरेंद्र गुप्ता ने कहा कि दिल्ली की राजधानी में इस तरह की घटना गंभीर चिंता का विषय हैय़ उन्होंने मांग की कि मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में हो और दोषियों को सख्त सजा दी जाए। VHP की ओर से मुख्य आरोपी फैजान और अन्य शामिल लोगों के खिलाफ कठोर धाराओं में कार्रवाई की मांग की गई है। संगठन ने पीड़ित परिवार को सुरक्षा, आर्थिक सहायता और निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने की अपील की। गुप्ता ने कहा कि यदि समय पर न्याय नहीं मिला तो आगे आंदोलन की रणनीति पर विचार किया जाएगा।

पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है। घटनास्थल से सबूत जुटाए गए हैं, CCTV फुटेज का विश्लेषण किया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। VHP का कहना है कि समाज इस मामले में पीड़ित परिवार के साथ खड़ा है और न्याय की लड़ाई जारी रहेगी।

पीएम मोदी ने मेलोनी को Melody Toffee गिफ्ट दी, खुशी से झूम उठी इटली की प्रधानमंत्री

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m