Female Lawyer Running Sex Racket: महिला वकील को ‘गंदा काम’ करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। महिला वकील होटल में सेक्स रैकेट चला रही थी। सूचना मिलने पर पुलिस ने ग्राहक बनकर सेक्स रैकेट चलाने का भंडाफोड़ किया। मामला महाराष्ट्र के ठाणे (Thane) का है। महाराष्ट्र पुलिस ने कल्याण और पनवेल अदालत में प्रैक्टिस करने वाली वरिष्ठ महिला वकील को सेक्स रैकेट चलाने के मामले में गिरफ्तार किया है। साथ ही धंधे में जबरन धकेली गईं दो महिलाओं को छुड़ाने में कामयाब हुई। कार्रवाई पुलिस की एंटी-ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल (AHTC) ने की है।
पुलिस के अनुसार एएचटीएच को जानकारी मिली थी कि एक पढ़ी-लिखी महिला कल्याण (पूर्व) के होटल में पिछले तीन महीनों से वेश्यावृत्ति यानी देह व्यापार का धंधा चला रही है। जरूरतमंद व कमजोर महिलाओं को इस धंधे में धकेल रही है।
जानकारी के आधार पर एएचटीएच की एक टीम ने कई दिनों तक होटल पर कड़ी नजर रख रही थी। अधिकारियों ने आम ग्राहकों के तौर पर होटल का दौरा किया और चुपके से जानकारी जुटाने के लिए चाय और स्नैक्स का ऑर्डर दिया। इस दौरान उन्होंने होटल में संदिग्ध गतिविधियां देखी। इसके बाद शनिवार रात एएचटीएच टीम ने होटल में छापा मारा। इस दौरान दो महिलाओं का रेस्क्यू किया।
कोलशेवाड़ी पुलिस स्टेशन के इंस्पेक्टर एस.जी. नाइक ने कहा कि हम अभी इस बात की जांच कर रहे हैं कि यह वकील कितने समय से होटल में यह रैकेट चला रही थी? उसने कितनी और महिलाओं को इस धंधे में फंसाया है, उसके साथी कौन हैं और होटल मालिक की इसमें कितनी भूमिका है?
पीएम मोदी ने मेलोनी को Melody Toffee गिफ्ट दी, खुशी से झूम उठी इटली की प्रधानमंत्री
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

