Rahul Gandhi Missing Posters: दिल्ली में राहुल गांधी को गुमशुदा बताने वाले पोस्टर लगाए गए हैं। कांग्रेस सांसद और लोकसभा नेका प्रतिपक्ष राहुल गांधी के ‘गुमशुदा’ वाले पोस्टर दिल्ली के आईटीओ चौक और मंडी हाऊस इलाके में लगाया गया है। पोस्टर में राहुल गांधी की तस्वीर के साथ बड़े अक्षरों में ‘गुमशुदा’ लिखा हुआ है। साथ ही तलाश जारी होने की भी जानकारी दी गई है। चौक पर इस तरह के पोस्टर लगने से राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है।
पोस्टर में राहुल गांधी की तस्वीर के साथ बड़े अक्षरों में ‘गुमशुदा’ लिखा हुआ है। साथ ही नीटे में नाम-राहुल गांधी लिखा हुआ है। इसके बाद पहचान में- अक्सप विदेश में पाये जाने, किसी पब में पाए जाने और किसी बीच पर दिखने की बात लिखी हुई है। अंत में तलाश जारी है लिखा गया है।
यह मामला BJP की ओर से राहुल गांधी पर संसद, चुनाव या पार्टी को जरूरत पड़ने पर अनुपस्थित रहने का आरोप लगाने के एक दिन बाद सामने आया है। भाजपा ने यह भी आरोप लगाया था कि राहुल गांधी एक और विदेश यात्रा पर हैं। बीजेपी ने सोशल मीडिया पर पूछा था कि राहुल गांधी कहां हैं और उनकी विदेश यात्राओं के लिए फंडिंग कहां से हो रही है। कांग्रेस ने इसका जवाब दिया था और कहा था कि राहुल गांधी ग्लोबल लीडर हैं और कई देशों और संस्थान उन्हें आमंत्रित करते हैं।
भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने राहुल गांधी पर तीखा हमला किया है। बीजेपी प्रवक्ता ने कहा कि उनके लिए LoP का मतलब “Leader of Opposition” नहीं बल्कि ‘लीडर ऑफ पर्यटन’ (Leader of Paryatan and Partying) है। पूनावाला ने कहा कि राहुल गांधी हमेशा पर्यटन, पार्टी और यात्रा में व्यस्त रहते हैं। पूनावाला ने दावा किया था कि जब भी संसद और चुनावों में या उनकी पार्टी को उनकी जरूरत होती है, तो राहुल अक्सर गायब रहते हैं। पूनावाला ने दावा किया था कि राहुल गांधी एक और विदेश यात्रा पर हैं।
पूनावाला ने एक वीडियो में कहा कि राहुल गांधी को अपने पद का नाम बदलकर पर्यटन और पार्टी करने वालों का नेता रख लेना चाहिए, क्योंकि वे हमेशा पार्टी करने, पर्यटन करने और विदेश यात्रा पर जाने में व्यस्त रहते हैं।
पीएम मोदी ने मेलोनी को Melody Toffee गिफ्ट दी, खुशी से झूम उठी इटली की प्रधानमंत्री
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

