Delhi YouTuber Gurman Singh Arrested: दिल्ली पुलिस ने महिलाओं-लड़कियों को पीछे से टक्कर मारने वाले यूट्यूबर को गिरफ्तार किया है। आरोपी यूट्यूबर गुरमन सिंह ‘रोड सेफ्टी वाला’ (Road Safety Wala) नाम से यूट्यूब और फेसबुक पर वीडियो बनाता था। यह महिलाओं और नाबालिग लड़कियों की स्कूटी या बाइक में जानबूझकर टक्कर मारता था। इसके बाद ‘सॉरी दीदी’ कहकर माफी मांगता और पूरी घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर व्यूज, फॉलोअर्स और कमाई बढ़ाने की कोशिश करता था।
मामला 2 जून को सामने आया। एक व्यक्ति ने दिल्ली पुलिस में शिकायत दर्ज कराई कराते हुए कहा कि दो लोगों ने उसकी नाबालिग बेटियों की स्कूटी में जानबूझकर पीछे से टक्कर मार दी। शिकायत में यह भी कहा गया कि आरोपी लड़कियों का पीछा करते रहे, उन पर अभद्र टिप्पणियां कीं। कुछ दिन बाद परिवार को पता चला कि उनकी बेटियों के वीडियो बिना अनुमति यूट्यूब और फेसबुक पर अपलोड कर दिए गए हैं।
शिकायत मिलने के बाद दिल्ली पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और पॉक्सो एक्ट समेत अन्य संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया। जांच के दौरान पुलिस ने गुरमन सिंह को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि वह यह भी पता लगा रही है कि क्या आरोपी ने इसी तरह महिलाओं और नाबालिग लड़कियों को निशाना बनाकर और भी वीडियो बनाए थे। पुलिस के मुताबिक आरोपी यूट्यूबर गुरमन सिंह महिलाओं और नाबालिग लड़कियों की स्कूटी या बाइक में जानबूझकर टक्कर मारता, फिर ‘सॉरी दीदी’ कहकर माफी मांगता।पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड कर व्यूज, फॉलोअर्स और कमाई बढ़ाने की कोशिश करता था।
व्यूज और फॉलोअर्स की दौड़ में पार की हद
पुलिस का आरोप है कि आरोपी का मकसद सोशल मीडिया पर ज्यादा से ज्यादा व्यूज, फॉलोअर्स और कमाई हासिल करना था। इसके लिए वह महिलाओं और नाबालिग लड़कियों को निशाना बनाकर उनकी जानकारी और सहमति के बिना वीडियो रिकॉर्ड करता और उन्हें सोशल मीडिया पर साझा कर देता था। यह मामला एक बार फिर सवाल खड़ा करता है कि सोशल मीडिया पर वायरल होने की चाह में कुछ लोग किस हद तक जा सकते हैं।
कैसे करता था वारदात?
आरोपी सड़क पर अकेली महिला राइडर्स, पीछे बैठी महिलाओं और नाबालिग लड़कियों को निशाना बनाता था। वह जानबूझकर उनकी स्कूटी या बाइक में पीछे से टक्कर मारता था। शक से बचने के लिए वह तुरंत ‘सॉरी दीदी’ कहकर माफी मांगता था। इसी दौरान पूरी घटना कैमरे में रिकॉर्ड कर ली जाती थी। बाद में इन वीडियो को बिना अनुमति यूट्यूब और फेसबुक पर अपलोड कर दिया जाता था, ताकि ज्यादा व्यूज, फॉलोअर्स और कमाई हो सके।
पीएम मोदी ने मेलोनी को Melody Toffee गिफ्ट दी, खुशी से झूम उठी इटली की प्रधानमंत्री
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

