Delhi Okhla Landfill Deadline Extended: दिल्लीवासियों को कूड़े के पहाड़ से मुक्ति की उम्मीद एक बार फिर से धूमिल होती हुई दिख रही है। दिल्ली ओखला लैंडफिल को साफ करने की डेडलाइन फिर से बढ़ गई है। दिल्ली नगर निगम यानी दिल्ली एमसीडी (Delhi MCD) ने ओखला लैंडफिल साइट को पूरी तरह कूड़ा मुक्त करने की समय सीमा तीसरी बार बढ़ा दी है। दिल्ली एमसीडी ने ओखला लैंडफिल को साफ करने की डेडलाइन दिसंबर 2026 तक बढ़ाई है। हालांकि तीनों लैंडफिल साइटों पर लाखों टन कचरा बाकी है। ऐसे में इस वर्ष लैंडफिल को साफ करना असंभव सा है।
महापौर प्रवेश वाही ने बुधवार को निगमायुक्त संजीव खिरवार के साथ ओखला लैंडफिल का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने बताया कि पिछले दो वर्षों में पहुंचे नए कचरे ने ही नया पहाड़ बना लिया है, जिसके कारण डेडलाइन बढ़ानी पड़ी।
बता दें कि दिल्ली नगर निगम (MCD) ने दिल्ली ओखला लैंडफिल को साफ करने की पहली डेडलाइन जुलाई 2026 रखी थी। इसे इसे बढ़ाकर अक्यूबर 2026 कर दिया। अह दिल्ली एमसीडी ने इसकी तीसरी बार डेडलाइन बढ़ाते हुए दिसंबर 2026 कर दी है। वहीं अभी भी तीनों लैंडफिल साइटों पर लाखों टन कचरा बाकी है। मानसून की भी शुरुआत हो चुकी है। ऐेसे में दिल्लीवासियों को कूड़े के पहाड़ से इस वर्ष मुक्ति मिलने की उम्मीद कम दिख रही है। जुलाई-अगस्त में मॉनसून के दौरान कचरा गीला हो जाएगा, जिससे प्रसंस्करण और निस्तारण की गति धीमी पड़ जाएगी। पुराने कचरे को हटाने के बावजूद नए कचरे का ढेर लगातार बढ़ रहा है। दिल्ली रोजाना 12,500 टन कचरा पैदा करती है, जिसमें से 4,858 टन का निस्तारण नहीं हो पा रहा है।

तीनों लैंडफिल साइटों की स्थिति पर नजर
भलस्वा लैंडफिल में अभी 18.43 लाख टन, गाजीपुर में 68.90 लाख टन और ओखला लैंडफिल में 12.29 लाख टन कचरा मौजूद है। भलस्वा और ओखला को दिसंबर 2026 तक साफ करने का लक्ष्य है। जबकि गाजीपुर को दिसंबर 2027 तक।MCD ने अक्टूबर 2026 तक पांच नए कचरा निस्तारण प्लांट बनाने का लक्ष्य रखा है, लेकिन मॉनसून और अन्य कारणों से इनके पूरा होने पर सवाल हैं। ओखला और तेहखंड वेस्ट टू एनर्जी प्लांटों की क्षमता 2000 टन प्रतिदिन बढ़ाने तथा बवाना और भलस्वा में 5000-5000 टन क्षमता वाले नए प्लांट लगाने की योजना है।
पीएम मोदी ने मेलोनी को Melody Toffee गिफ्ट दी, खुशी से झूम उठी इटली की प्रधानमंत्री
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

