CM Rekha Gupta praised PM Modi: दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता ने पीएम मोदी की तारीफ की है। दिल्ली मुख्यमंत्री ने नरेला के रामदेव चौक स्थित कम्फर्ट जोन में आयोजित भव्य विकसित भारत संकल्प सम्मेलन में प्रधानमंत्री मोदी की तारीफ में जमकर कसीदे पढ़े। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व, सुशासन, सेवा और गरीब कल्याण को समर्पित गौरवशाली 12 वर्ष के कार्यकाल के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि पिछले 12 सालों में पीएम मोदी के मार्गदर्शन में देश ने अंत्योदय और आत्मनिर्भरता की एक नई और स्वर्णिम इबारत लिखी है।

विकसित भारत संकल्प सम्मेलन में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आयुष्मान भारत, पीएम आवास योजना, उज्ज्वला योजना और स्वनिधि जैसी योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि इन योजनाओं ने देश के करोड़ों नागरिकों के जीवन स्तर को गरिमापूर्ण और सुगम बनाया है।

दिल्ली सीएम ने इस बात पर विशेष जोर दिया कि आज भारत न केवल वैश्विक पटल पर बेहद मजबूत आर्थिक और कूटनीतिक शक्ति बनकर उभरा है, बल्कि देश के कोने-कोने में डिजिटल क्रांति, आधुनिक बुनियादी ढांचे का विस्तार और कल्याणकारी नीतियों का सीधा लाभ सीधे अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुंच रहा है।

600 करोड़ रुपए के विकास कार्य

रेखा गुप्ता ने बताया कि नरेला और बाहरी दिल्ली के विकास पर बात करते हुए उन्होंने क्षेत्रीय कनेक्टिविटी, औद्योगिक प्रगति और नागरिक सुविधाओं को और बेहतर करने की प्रतिबद्धता जताई।

मुख्यमंत्री ने कहा कि नरेला दिल्ली की सबसे बड़ी विधानसभाओं में से एक है। लंबे समय तक विकास से वंचित रही। वर्तमान सरकार इस स्थिति को बदलने के लिए तेजी से कार्य कर रही है। क्षेत्र में 8 आयुष्मान आरोग्य मंदिर, 2 अटल कैंटीन, गांवों में सड़क निर्माण, बेहतर परिवहन सुविधाएं तथा अन्य बुनियादी ढांचे के विकास पर तेजी से काम हो रहा है। मात्र सवा वर्ष में नरेला विधानसभा में लगभग 600 करोड़ रुपए के विकास कार्य प्रगति पर हैं।

परियोजनाओं को प्राथमिकता के साथ पूरा करने का आश्वासन

रेखा गुप्ता ने नरेला क्षेत्र की स्थानीय आवश्यकताओं जैसे बाईपास, फुटओवर ब्रिज, बालिका कॉलेज तथा अन्य परियोजनाओं को प्राथमिकता के साथ पूरा करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि सांसद, विधायक, पार्षद और जिला संगठन के साथ समन्वय स्थापित कर क्षेत्र के प्रत्येक विकास कार्य को समयबद्ध ढंग से पूरा किया जाएगा।

पीएम मोदी ने मेलोनी को Melody Toffee गिफ्ट दी, खुशी से झूम उठी इटली की प्रधानमंत्री

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m