Delhi BJP New Team: दिल्ली बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा (Harsh Malhotra ) ने नई टीम का ऐलान किया है। दिल्ली बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने 11 संगठनात्मक जिलों के लिए नई पदाधिकारी की घोषणा कर दी है। नई टीम में महिलाओं को 33% प्रतिनिधित्व और युवाओं को पर्याप्त अवसर देने का दावा किया गया है। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा ने कहा कि नई टीम में राष्ट्रीय नेतृत्व की महिला सशक्तीकरण नीति के अनुरूप संगठन में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित की गई है। शेष तीन जिलों की सूची बाद में जारी होगी।

दिल्ली बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा ने नई टीम की सूची सोशल मीडिया एक्स पर शेयर की है। हर्ष मल्होत्रा ने सूची जारी लकरते हुए लिखा- भाजपा, दिल्ली प्रदेश की जिला स्तर पर नई टीम की घोषणा पर सभी नवनियुक्त जिलाध्यक्षों एवं जिला पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।

पूर्ण विश्वास है कि आप सभी संगठन की विचारधारा, सेवा, समर्पण और सुशासन के संकल्प को बूथ स्तर तक और अधिक सशक्त बनाते हुए जन-जन का विश्वास अर्जित करेंगे तथा संगठन को नई ऊँचाइयों तक ले जाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएँगे। आप सभी के सफल एवं यशस्वी कार्यकाल हेतु मंगलकामनाएँ।

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि आज हमने पदाधिकारियों की सूची जारी की है, जिसमें महिला सशक्तिकरण के प्रति राष्ट्रीय नेतृत्व की प्रतिबद्धता के अनुसार 33% महिलाओं को प्रतिनिधित्व दिया गया है और युवाओं को भी पर्याप्त अवसर प्रदान किए गए हैं। उन्होंने कहा कि अनुसूचित जाति के पदाधिकारियों की नियुक्ति में भी सभी मानकों का सख्ती से पालन किया गया है। नई संगठनात्मक व्यवस्था दिल्ली की जनता की सेवा के लिए पार्टी संगठन को और अधिक ऊर्जा एवं मजबूती प्रदान करेगी।

करोल बाग जिले की नई टीम की घोषणा पर दिल्ली भाजपा की ओर से सभी नवनियुक्त जिला पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई। सोशल मीडिया पोस्ट में कहा गया है कि यह टीम संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक सशक्त बनाते हुए सेवा, समर्पण और सुशासन के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाएगी।

मयूर विहार जिला की नई संगठनात्मक नियुक्तियों की घोषणा की गई. फेसबुक पोस्ट में कहा गया कि संगठ की मजबूती और राष्ट्रसेवा के संकल्प के साथ आगे बढ़ें। विश्वास है कि यह टीम संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक सशक्त बनाते हुए सेवा, समर्पण और सुशासन के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाएगी।

दक्षिणी दिल्ली जिला की नई टीम की घोषणा की गई। फेसबुक पोस्ट में कहा गया कि विश्वास है कि यह टीम संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक सशक्त बनाते हुए सेवा, समर्पण और सुशासन के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाएगी।

पीएम मोदी ने मेलोनी को Melody Toffee गिफ्ट दी, खुशी से झूम उठी इटली की प्रधानमंत्री

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m