पाकिस्तान इलेक्ट्रॉनिक मीडिया रेगुलेटरी अथॉरिटी (PEMRA) ने जियो न्यूज का टीवी प्रसारण और लाइसेंस 15 दिनों के लिए सस्पेंड कर दिया है. सरकार का कहना है कि चैनल के एक कार्यक्रम में ऐसे दृश्य दिखाए गए, जिससे धार्मिक भावनाएं आहत हुईं. PEMRA ने मुहर्रम के एक विशेष कार्यक्रम के दौरान धार्मिक प्रसारित करने के गंभीर आरोप में चैनल के प्रसारण लाइसेंस को तत्काल प्रभाव से 15 दिनों के लिए निलंबित कर दिया है.
PEMRA के आदेश में कहा गया है कि जियो न्यूज ने शुक्रवार सुबह प्रसारित अपने कार्यक्रम “सफ़र ए इश्क़” में कुछ ऐसे दृश्य दिखाए, जिनसे धार्मिक भावनाएं आहत हुईं.
पाकिस्तान इलेक्ट्रॉनिक मीडिया रेगुलेटरी अथॉरिटी ने अपने जारी आदेश में कहा है कि 26 जून को मुहर्रम 10 के मौके पर जियो न्यूज द्वारा प्रसारित विशेष कार्यक्रम “सफर-ए-इश्क” में धार्मिक विजुअल/चित्रण (visual depictions/sketches) का प्रसारण किया गया, जिससे धार्मिक भावनाएं आहत हुईं.
यह कार्रवाई मरकज़ी जमीयत अहले हदीस के प्रमुख इब्तिसाम ज़हीर की शिकायत के बाद की गई. इब्तिशाम जहीर को आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के सरगना हाफिज मुहम्मद सईद का पुराना सहयोगी भी बताया जाता है.
PEMRA ने इस मामले को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए रेगुलेटरी काउंसिल के पास भेज दिया है. जांच के बाद पाकिस्तान के कानून के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी.
वहीं, नियामक संस्था ने जियो न्यूज को कार्यक्रम की समीक्षा करने, चूक के कारणों की जांच करने और अपनी रिपोर्ट प्राधिकरण को सौंपने का निर्देश दिया है. चैनल से कहा गया है कि वह कार्यक्रम के प्रसारण और उससे जुड़े तथ्यों की समीक्षा कर रिपोर्ट पेश करे.
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

