TMC के भीतर जारी गुटबाजी के बीच 21 जुलाई की शहीद दिवस रैली को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है. TMC और ऋतब्रत गुट ने कोलकाता के विक्टोरिया हाउस के सामने सभा की अनुमति के लिए पुलिस में आवेदन किया है, खुद को असली टीएमसी बता रहे हैं. पुलिस की ओर से अनुमति देने को लेकर संशय है. ममता बनर्जी कार्यकर्ताओं को लामबंद कर रही हैं, जबकि बागी ऋतब्रत गुट शहीदों के सम्मान पर जोर दे रहा है.

ममता बनर्जी और ऋतब्रत बनर्जी गुट ने धर्मतला स्थित विक्टोरिया हाउस के सामने सभा आयोजित करने के लिए कोलकाता पुलिस से अनुमति मांगी है.

TMC में चल रही अंदरूनी खींचतान उस समय और चरम सीमा पर दिखने लगा जब शनिवार को ममता बनर्जी गुट और बागी गुट आमने-सामने एक मुद्दे पर आ गए. दोनों ने दावा किया कि वे 21 जुलाई को शहीद दिवस रैली को कोलकाता के पारंपरिक धर्मतल्ला स्थल पर आयोजित करेंगे. और इसके लिए दोनों ने सभा की अनुमति के लिए पुलिस में आवेदन भी दिया है.

पार्टी सांसद महुआ मोइत्रा ने कहा कि यदि मंच लगाने की अनुमति नहीं मिलती है तो ममता सड़क पर या वाहन के ऊपर से भी कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगी. दूसरी ओर, ऋतब्रत बनर्जी गुट ने भी पूर्व पार्षदों की बैठक कर 21 जुलाई के आयोजन की तैयारी शुरू कर दी है.

हालांकि कयास यह भी लगाया जा रहा है कि पुलिस विक्टोरिया हाउस के पास रैली की अनुमति नहीं दे सकती. 2018 के एक मामले में कलकत्ता हाई कोर्ट पहले ही विक्टोरिया हाउस के सामने सभा को लेकर अदालत की अवमानना संबंधी नोटिस दे चुका है.

वहीं, ममता बनर्जी ने कहा, “मुझे उम्मीद है कि मुझे 21 जुलाई को परमिशन मिल जाएगी. हम एक दिन के लिए मीटिंग करेंगे. अगर पांच कार्यकर्ता भी होंगे, तो भी मैं उस सभा में रहूंगी. पार्टी सांसद महुआ मोइत्रा ने भी कहा कि उन्होंने पुलिस से परमिशन मांगी है, उन्होंने यह भी माना कि कोर्ट की अवमानना ​​का मामला है.

बताते चले कि जब से TMC राज्य में विपक्षी पार्टी थी, तब से विक्टोरिया हाउस के सामने शहीद दिवस मनाने का रिवाज रहा है. जब महुआ मोइत्रा कालीघाट में खड़ी होकर 21 जुलाई की मीटिंग के बारे में बात कर रही थीं, तब ‘बागी’ तृणमूल के नेता पूर्व कोलकाता के एक क्लब में मीटिंग कर रहे थे.

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m