Delhi Shalimar Bagh Bulldozer Action: देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के शालीमार बाग में बुलडोजर गरज रहा है। सुबह 4 बजे से ही दिल्ली के शालीमार बाग में बुलडोजर एक्शन जारी है। बुलडोजर से 150 से अधिक घरों को जमींदोज किया जा रहा है। कार्रवाई से इलाके में भारी हलचल और दहशत का माहौल है। सुरक्षा के मद्देनजर पूरे इलाके को छावनी में तब्दील कर भारी पुलिस और अर्धसैनिक बल तैनात किया गया है।

दरअसल सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद शालीमार बाग (शालीमार गांव) में बड़े पैमाने पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू की गई है। 150 से अधिक अवैध निर्माणों पर बुलडोजर चलाया जा रहा है।

सुबह चार बजे से मैक्स हॉस्पिटल रोड पर अतिक्रमण हटाया जा रहा है।  सड़क चौड़ी करने के लिए यहां बने 150 से घरों को गिराया जा रहा है। डिमोलिशन की कार्रवाई पूरी होने के बाद आउटर रिंग रोड से आजादपुर मंडी की ओर जाने वाली सड़क को संजय गांधी ट्रांसपोर्ट नगर से आजादपुर मंडी तक सीधा जोड़ा जाएगा।

सड़क चौड़ीकरण के रास्त में आ रहे ये घर

बता दें कि सड़क चौड़ीकरण के रास्ते में आ रहे 150 मकान मालिकों को पहले नोटिस दिए थे। उन्हें 30 मई 2026 तक इन मकानों को खाली करने के लिए कहा गया था। इसके बाद मकान मालिकों ने पहले दिल्ली हाईकोर्ट और फिर सर्वोच्च न्यायालय यानी सुप्रीम कोर्ट तक का दरवाजा खटखटाया, लेकिन उन्हें राहत नहीं मिली। सुप्रीम कोर्ट ने भी सभी को 30 मई तक घरों को खाली करने के निर्देश दिए थे।

खुद ही हथौड़े और छेनी लेकर घरों और दुकानों को तोड़ रहे लोग

इधर बुलडोजर और पुलिस की सख्ती को देखते हुए शालीमार गांव के लोग खुद ही अपने घरों और दुकानों को खाली करना शुरू कर दिया है। प्रशासन का अल्टीमेटम खत्म होने के बाद, लोगों को यह समझ आ गया है कि अब कोई राहत नहीं मिलने वाली। ऐसे में नुकसान से बचने के लिए लोग खुद हथौड़े और छेनी लेकर अपनी दुकानों के आगे किए गए छज्जों और पक्के निर्माणों को तोड़ रहे हैं, ताकि उनका कीमती सामान सुरक्षित निकाला जा सके और आर्थिक नुकसान कम हो।

पीएम मोदी ने मेलोनी को Melody Toffee गिफ्ट दी, खुशी से झूम उठी इटली की प्रधानमंत्री

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m