Delhi Swine Flu: दिल्ली में स्वाइन फ्लू ने अपना प्रकोप दिखाना शुरू कर दिया है। दिल्ली में स्वाइन फ्लू से एक और मौत हुई है। शनिवार रात H1N1 से पीड़ित बुजुर्ग ने दम तोड़ दिया। दिल्ली में द्वारका इलाके में प्राइवेट अस्पताल में स्वाइन फ्लू से पीड़ित एक 70 वर्षीय बुजुर्ग की इलाज के दौरान मौत हो गई। अस्पताल ने स्वाइन फ्लू से मौत की पुष्टि है। हालांकि मृतक बुजुर्ग मधुमेह, किडनी की पुरानी बीमारी और स्लीप एपनिया से भी पीड़ित था। स्वाइन फ्लू के बाद उसे निमोनिया भी हो गया था। मृतक दिल्ली के उत्तम नगर के रहने वाले थे। इससे पहले 5 अगस्त को एक बच्ची की मौत स्वाइन फ्लू के चलते हुई थी। बता दें कि दिल्ली स्वास्थ्य विभाग ने दिल्ली में अभी तक स्वाइन फ्लू से एक भी मौत की पुष्टि नहीं की है।

बुजुर्ग की मौत पर जारी बयान में अस्पताल प्रबंधन ने कहा है कि बुजुर्ग मरीज को H1N1 संक्रमण एवं अन्य बीमारियों के साथ अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान मरीज में सेप्सिस व मल्टीपल ऑर्गन डिसफंक्शन सिंड्रोम (MODS) भी हो गया था। अस्पताल ने बुजुर्ग की मौत का कारण सेप्सिस बताया है और कहा है कि H1N1 संक्रमण मरीज की चिकित्सकीय स्थिति का एक हिस्सा था।

बुजुर्ग 22 अगस्त को अस्पताल की ओपीडी में इलाज के लिए पहुंचे थे। दरअसल उन्हें पिछले दो-तीन दिन से सांस लेने में तकलीफ थी। जिसके बाद इसी वजह से उन्हें इमरजेंसी के माध्यम से उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया था। इसके बाद बीते करीब आठ दिनों से वह अस्पताल में ही भर्ती थे और इसी बीच इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। बुजुर्ग को मधुमेह, किडनी की पुरानी बीमारी और स्लीप एपनिया भी था। साथ ही H1N1 का संक्रमण होने के बाद निमोनिया भी हो गया था।

5 अगस्त को हुई थी 3 साल की बच्ची की मौत

इससे पहले दिल्ली के BLK मैक्स अस्पताल में पांच अगस्त को H1N1 से पीड़ित तीन साल 11 महीने की एक बच्ची की मौत हो गई थी। जांच में उसे H1N1 संक्रमण की पुष्टि हुई थी और उसे एक्यूट नेक्रोटाइजिंग एन्सेफेलोपैथी की समस्या हो गई थी।

केस 2600 के पार

दिल्ली में स्वाइन फ्लू यानी H1N1 संक्रमण के मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। पिछले 24 घंटे में राजधानी में 166 नए केस सामने आए हैं। इसके साथ ही कुल मामलों की संख्या 2,600 के पार पहुंच गई है. अचानक बढ़ रहे संक्रमण के बीच दिल्ली सरकार ने अस्पतालों की तैयारियों की समीक्षा शुरू कर दी है, ताकि मरीजों की संख्या बढ़ने की स्थिति में इलाज में किसी तरह की परेशानी न हो।

पीएम मोदी ने मेलोनी को Melody Toffee गिफ्ट दी, खुशी से झूम उठी इटली की प्रधानमंत्री

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m