Delhi News Brief (दिल्ली न्यूज ब्रीफ): कल (29 अगस्त 2026) की खबरों में दिल्ली-NCR में थम सकती है ऑटो-टैक्सी की रफ्तार; दिल्ली में जमीन-मकान के रजिस्ट्रेशन एक्ट में बड़ा बदलाव; दिल्ली में खुलेंगे ‘वयो आनंद’ केंद्र; दिल्ली पुलिस की महिला कर्मियों को बड़ी सौगात प्रमुख रहा।

1. दिल्ली-NCR में थम सकती है ऑटो-टैक्सी की रफ्तार

ईंधन की बढ़ती कीमतों और किराया संशोधन समेत नौ मांगों को लेकर ऑटो-टैक्सी चालक संगठनों ने आंदोलन का बिगुल फूंक दिया है। दिल्ली-NCR के लोगों को सितंबर के पहले सप्ताह में आवाजाही की बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

पढ़े पूरी खबर…..

2. दिल्ली में जमीन-मकान के रजिस्ट्रेशन एक्ट में बड़ा बदलाव

दिल्ली में जमीन या मकान के मालिक और बिल्डर के बीच होने वाले करारनामे को अब रजिस्टर्ड कराना अनिवार्य किया जा सकता है। दिल्ली सरकार संपत्ति के रजिस्ट्रेशन से जुड़े नियमों में बदलाव करने की तैयारी कर रही है। प्रस्तावित व्यवस्था के तहत बिल्डर और संपत्ति मालिक के बीच हुए करार को सब-रजिस्ट्रार कार्यालय में पंजीकृत कराना जरूरी होगा। अधिकारियों के मुताबिक, इस बदलाव का उद्देश्य संपत्ति के बंटवारे और मालिकाना हक को लेकर सामने आने वाले विवादों को कम करना है। सरकार का मानना है कि करार को आधिकारिक रूप से रजिस्टर्ड कराने से दोनों पक्षों के अधिकार और जिम्मेदारियां स्पष्ट रहेंगी।

पढ़े पूरी खबर…..

3. दिल्ली में खुलेंगे ‘वयो आनंद’ केंद्र

दिल्ली सरकार राजधानी के वरिष्ठ नागरिकों के लिए ‘वयो आनंद’ (Vayo Anand) योजना शुरू करने जा रही है। इस योजना का उद्देश्य 60 वर्ष और उससे अधिक उम्र के बुजुर्गों को ऐसा सुरक्षित और सुविधाजनक माहौल उपलब्ध कराना है, जहां वे अपना समय मेलजोल, मनोरंजन, योग-ध्यान और स्वास्थ्य संबंधी गतिविधियों में बिता सकें। योजना के तहत दिल्ली में वरिष्ठ नागरिक मनोरंजन केंद्र विकसित किए जाएंगे। इन केंद्रों में बुजुर्गों को सामाजिक रूप से सक्रिय रहने के साथ-साथ अपनी रुचि की गतिविधियों में शामिल होने का अवसर मिलेगा। 

पढ़े पूरी खबर…..

4. दिल्ली पुलिस की महिला कर्मियों को बड़ी सौगात

दिनभर की ड्यूटी, अचानक बढ़ जाने वाली शिफ्ट और देर रात तक थाने में रहने के बाद घर लौटने के लिए लंबा सफर तय करना महिला पुलिसकर्मियों के लिए बड़ी चुनौती बन जाता है। ड्यूटी के साथ परिवार की जिम्मेदारियां संभालने वाली महिला पुलिसकर्मियों की इस परेशानी को कम करने के लिए दिल्ली पुलिस (Delhi Police) अब उनके रहने की व्यवस्था ड्यूटी स्थल के आसपास करने की तैयारी में है। योजना के तहत आने वाले वर्षों में दिल्ली के हर जिले में महिला पुलिसकर्मियों के लिए आवासीय परिसर विकसित किए जाएंगे। 

पढ़े पूरी खबर…..

कल की कुछ महत्वपूर्ण खबरेंः-

IIT दिल्ली में धमकी भरे नारों पर सख्तीः IIT दिल्ली के 31 वर्षीय छात्र की मौत के बाद कैंपस में जारी छात्र प्रदर्शन के बीच संस्थान के डायरेक्टर रंगन बनर्जी ने सख्त रुख अपनाया है। उन्होंने कथित तौर पर धमकी भरे नारे लगाकर कैंपस के शांतिपूर्ण वातावरण को बाधित करने वालों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की चेतावनी दी है। डायरेक्टर ने कहा कि संस्थान के शांतिपूर्ण और सामान्य कामकाज में किसी भी तरह की बाधा बर्दाश्त नहीं की जाएगी। (पूरी खबर पढ़े)

लाल किला धमाके में NIA की चार्जशीट दाखिलः नवंबर 2025 में नई दिल्ली के लाल किले (Red Fort) के पास हुए कार बम धमाके के मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने जांच के आधार पर बड़ा खुलासा किया है। एजेंसी ने मामले में 11 आरोपियों के खिलाफ करीब 7,500 पन्नों की चार्जशीट दाखिल की है। इसमें बड़ी संख्या में गवाहों के बयान, दस्तावेज और जब्त की गई सामग्री को अहम सबूत के तौर पर शामिल किया गया है। शनिवार को राउज एवेन्यू स्थित विशेष NIA अदालत ने चार्जशीट पर संज्ञान लिया। (पूरी खबर पढ़े)

पीएम मोदी ने मेलोनी को Melody Toffee गिफ्ट दी, खुशी से झूम उठी इटली की प्रधानमंत्री

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m