Delhi Vivek Vihar Fire Incident: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से इस वक्त की बड़ी और दिल-दिमाग को विचलित कर देने वाली खबर सामने आई है। दिल्ली में 9 लोग जिंदा जल गए (9 people burnt alive in Delhi) हैं। दिल्ली के शाहदरा इलाके के विवेक विहार इलाके में रविवार तड़के चार मंजिला इमारत में आग लग गई। आग ने इमारत की 6 फ्लैट को अपने आगोश में ले लिया। हादसे में 9 लोगों की मौत जिंदा जलकर हो गई। जबकि 12 लोग झुल गए। रेस्क्यू अभियान अभी भी जारी है।
फायर कर्मी ने बताया कि फायर कंट्रोल रूम को सुबह करीब 3:47 बजे सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही 14 फायर टेंडर मौके पर पहुंचे और बचाव व आग बुझाने का अभियान शुरू कर दिया गया। शुरुआती जांच में आग का कारण एसी ब्लास्ट बताया जा रहा है। आग किस मंजिल या हिस्से से शुरू हुई, इसकी जांच की जा रही है।
फॉरेंसिक टीम और दमकल विभाग के अधिकारी आग लगने के कारणों की जांच में जुटे हैं। इमारत में सुरक्षा इंतजामों की स्थिति भी जांच के दायरे में है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, आग लगते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने खुद भी राहत कार्य में मदद करने की कोशिश की, लेकिन आग और धुएं की तीव्रता के कारण स्थिति काफी चुनौतीपूर्ण थी। अभी रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। 16 लोगों को रेस्क्यू किया गया है। 9 लोगों की मौत होने की जानकारी सामने आई है।
शाहदरा जिले के पुलिस उपायुक्त (DCP) राजेंद्र प्रसाद मीणा ने बताया विवेक विहार में एक चार-मंजिला इमारत के एक घर में आग लग गई, जिसमें दूसरी मंज़िल पर कुछ लोगों की जान चली गई। अब तक 3-4 शव बरामद किए जा चुके हैं और बाकी बचे शवों की तलाश जारी है। हम अभी भी तलाशी अभियान चला रहे हैं। तलाशी पूरी होने के बाद हम आपको इस बारे में जानकारी देंगे।
यह भी पढ़ेंः- ‘एक मूर्ख की वजह से देश इतना नुकसान नहीं झेल सकता…,’ किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर करारा वार, बोले- अब हर बिल पास कराएगी सरकार
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

