Delhi Weather Update: उमस और भीषण गर्मी से जूझ रहे दिल्लीवासियों के लिए शनिवार का दिन रहातभरा लेकर आया। शनिवार सुबह दिल्ली में मौसम ने अचानक करवट लेते हुए झमाझम बारिश की। काले-काले बदरा ने शनिवार अल सुबह से दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश की। तेज बारिश के साथ आंधी-तूफान ने राजधानी दिल्ली को भिगो दिया। झमाझम बारिश और तेज हवाओं ने मौसम को सुहाना बना दिया।

मौसम विभाग ने पहले ही दिल्ली के लिए येलो अलर्ट जारी किया था। IMD के मुताबिक, अगले दो दिनों तक ऐसे ही हालात बने रह सकते हैं। यानी रविवार और सोमवार को भी हल्की से मध्यम बारिश, आंधी-तूफान और तेज हवाओं का सिलसिला जारी रह सकता है।

आज दिल्लीवासी जब सुबह सो कर उठे तो उनका स्वागत बारिश की बूंदों ने किया। तेज हवाओं के साथ हुई इस बारिश ने तापमान के बढ़ते असर को थाम लिया। कई जगहों पर 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं। जो झोंकों के साथ 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच गईं। बारिश के साथ गरज-चमक और बिजली कड़कने की घटनाएं भी देखने को मिलीं।

दिल्ली-एनसीआर में आज का तापमान

दिल्ली-एनसीआर में आज न्यूनतम तापमान 24 डिग्री के करीब बना रहेगा। वहीं अधिकतम तापमान 37 डिग्री तक जाने की संभावना है। मौसम में 48 प्रतिशत नमी देखी जा सकती है। वहीं दोपहर में11 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी।दिल्ली-एनसीआर में सोमवार (4 मई) को भी बारिश का सिलसिल जारी रहेगा।

दिल्ली-एनसीआर का एक्यूआई

इस बीच, दिल्ली की हवा की गुणवत्ता मध्यम श्रेणी में बनी हुई है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आंकड़ों के अनुसार शनिवार को शाम चार बजे 24 घंटे का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 144 (मध्यम) दर्ज किया गया। जबकि शुक्रवार को इस समय एक्यूआई 120 था। CPCB के मानकों के मुताबिक, 0 से 50 के बीच AQI अच्छा माना जाता है।

यह भी पढ़ेंः- ‘एक मूर्ख की वजह से देश इतना नुकसान नहीं झेल सकता…,’ किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर करारा वार, बोले- अब हर बिल पास कराएगी सरकार

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m