राजधानी दिल्ली में बुधवार सुबह से मौसम सुहावना बना हुआ है। राजधानी के आसमान में सुबह से बादल छाए रहे और कई इलाकों में हल्की बारिश भी दर्ज की गई। मौसम में आए इस बदलाव से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। इससे पहले मंगलवार को भी दिनभर आंशिक रूप से बादल छाए रहे थे। देर शाम राजधानी के कई हिस्सों में हल्की बारिश और बूंदाबांदी हुई, जिससे तापमान में गिरावट महसूस की गई। बारिश के चलते कुछ इलाकों में ट्रैफिक की रफ्तार भी धीमी रही।
मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को भी दिल्ली में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है। विभाग ने कुछ स्थानों पर हल्की बारिश या बूंदाबांदी के आसार जताए हैं। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ और नमी वाली हवाओं के प्रभाव से मौसम में यह बदलाव देखने को मिल रहा है।
मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, सफदरजंग क्षेत्र में अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.5 डिग्री कम रहा। हालांकि शाम साढ़े पांच बजे तक यहां बारिश दर्ज नहीं की गई। वहीं, सफदरजंग में न्यूनतम तापमान 27.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 2.2 डिग्री अधिक रहा। पालम क्षेत्र में सुबह साढ़े आठ बजे से शाम साढ़े पांच बजे के बीच 0.1 मिमी बारिश दर्ज की गई। इसके अलावा राजधानी के अन्य मौसम केंद्रों पर बेहद हल्की या लगभग न के बराबर बारिश रिकॉर्ड की गई। लोधी रोड इलाके में अधिकतम तापमान 37.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.8 डिग्री कम रहा। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 24 घंटों के दौरान भी दिल्ली में आंशिक रूप से बादल छाए रहने और कुछ इलाकों में हल्की बारिश या बूंदाबांदी की संभावना बनी हुई है।
IMD के अनुसार, अगले दो दिनों तक हल्की बारिश और बादल छाए रहने की संभावना बनी हुई है। इसके बाद मौसम फिर से गर्म हो सकता है और अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की उम्मीद है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि बारिश का असर खत्म होते ही तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है।
मौसम विभाग के अनुसार, 15 मई से दिल्ली में गर्मी का असर तेजी से बढ़ने लगेगा। आसमान ज्यादातर साफ और कहीं-कहीं आंशिक रूप से बादलों वाला रहेगा, जिससे तेज धूप और अधिक महसूस होगी। विशेषज्ञों का कहना है कि साफ आसमान और तेज धूप के कारण हीटवेव जैसी परिस्थितियां बनने की संभावना है। आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस या उससे ऊपर पहुंच सकता है, जिससे दिन के समय बाहर निकलना लोगों के लिए चुनौतीपूर्ण हो सकता है। इस बीच राजधानी की हवा फिलहाल राहत भरी स्थिति में बनी हुई है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, बुधवार शाम चार बजे दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 170 दर्ज किया गया, जो ‘मध्यम’ श्रेणी में आता है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

