Delhi Women Safety Protest Viral Slogans: देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में चलती स्लीपर बस में नाबालिग से गैंगरेप और दक्षिण दिल्ली के कालकाजी इलाके में स्थित आस्था कुंज पार्क में 17 साल की नाबालिग से गैंगरेप को लेकर महिलाएं नाराज हैं। महिला सुरक्षा को लेकर जंतर-मंतर से लेकर पंजाब, दिल्ली यूनिवर्सिटी में लड़कियां प्रदर्शन कर रहीं हैं। लड़कियां क्रिएटिव तरीके से अपने हक और अधिकार की बात कर रही हैं। इन प्रोटेस्ट में सबसे ज्यादा चर्चा उन स्लोगन की हो रही है, जो इन प्रदर्शन में लगाए जा रहे हैं। यहां नारी के नारों की एक नई भाषा भी सुनाई दे रही हैं। ये नारे लोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
प्रदर्शनों में हिस्सा ले रही लड़कियों के हाथ में पोस्टर हैं, आवाज में गुस्सा है और नारों में व्यंग्य के जरिए अपनी सुरक्षा पर सवाल उठा रहीं हैं।लड़कियां क्रिएटिव तरीके से अपने हक और अधिकार की बात कर रही हैं। साथ ही आजादी-आजादी के नारे लग रहे हैं।
पुरुषों और सिस्टम के खिलाफ लगाए जा रहे ये नारे सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर किए जा रहे हैं। वजह शायद ये है कि ये सिर्फ लंबे भाषण नहीं हैं, बल्कि कुछ शब्दों में अहम सवाल उठा रहे हैं। तो देखते हैं महिला सुरक्षा, महिलाओं की आजादी को लेकर किस तरह के स्लोगन लगाए जा रहे हैं। दिल्ली यूनिवर्सिटी के प्रदर्शन में भी ऐसे नारे का जिक्र हुआ है। बारिश के बीच प्रदर्शनकारी इसे दोहराते नजर आए।

दरअसल दिल्ली में महिला सुरक्षा के मुद्दे पर नागरिकों ने शनिवार दोपहर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन प्रेस क्लब ऑफ इंडिया के सामने किया। प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रपति भवन की ओर मार्च निकालने की कोशिश की। हालांकि, दिल्ली पुलिस और अर्धसैनिक बलों ने उन्हें आगे बढ़ने से रोक दिया। इस दौरान कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया। प्रदर्शनकारियों ने हाल की घटनाओं को लेकर नाराजगी जताई। उनका कहना था कि दिल्ली में महिलाओं और लड़कियों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।

क्या है पूरा मामला?
दरअसल, दिल्ली के कालकाजी मंदिर के पास आस्था कुंज पार्क में 17 साल की नाबालिग से गैंगरेप हुआ था। 21 सितंबर की शाम लड़की अपने 17 साल के दोस्त के साथ मंदिर में दर्शन करने के बाद पार्क गई थी। वहां तीन युवकों ने खुद को पुलिसकर्मी बताया। आरोपियों ने दोनों को धमकाया। इसके बाद लड़की को दोस्त से अलग कर पार्क के सुनसान हिस्से में लेजाक उसके साथ गैंगरेप किया। पुलिस ने मामले में तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
SIR पर चुनाव आयोग में फूट! 10 महीने में 14 बार दो चुनाव आयुक्तों ने फैसलों पर जताई नाराजगी, जानकारी के बिना निर्णय लेने का लगाया आरोप
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


