दिल्ली सरकार आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को वित्तीय सहायता देने के लिए बहुप्रतीक्षित महिला समृद्धि योजना (Mahila Samriddhi Yojana) को रक्षाबंधन के अवसर पर शुरू करने की तैयारी में है। सूत्रों के अनुसार, योजना का औपचारिक शुभारंभ 28 अगस्त को किया जा सकता है। योजना के तहत पात्र महिलाओं के बैंक खातों में हर महीने ₹2500 की राशि सीधे डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से भेजी जाएगी। सरकार का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की महिलाओं को नियमित वित्तीय सहायता उपलब्ध कराकर उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है। सूत्रों के मुताबिक, योजना का शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) के हाथों कराया जा सकता है। हालांकि, इसे लेकर अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। सरकार की ओर से कार्यक्रम की तारीख और शुभारंभ को लेकर अंतिम निर्णय जल्द लिए जाने की संभावना है।

सूत्रों के मुताबिक, सरकार ने योजना को लागू करने की लगभग सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। ऑनलाइन पंजीकरण पोर्टल तैयार है और लाभार्थियों की पात्रता के मानदंड भी तय कर दिए गए हैं। योजना के लिए आवेदन प्रक्रिया जल्द शुरू किए जाने की संभावना है। दिल्ली सरकार ने वित्त वर्ष 2026-27 के बजट में इस योजना के लिए ₹5,110 करोड़ का प्रावधान किया है। अनुमान है कि राजधानी की 20 से 22 लाख महिलाओं को इस योजना का लाभ मिलेगा। बताया जा रहा है कि योजना का शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों कराया जा सकता है। हालांकि, इसे लेकर अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पहले ही स्पष्ट कर चुकी हैं कि सरकार इस योजना को पूरी तैयारी के साथ लागू करना चाहती है, ताकि सभी पात्र महिलाओं तक इसका लाभ बिना किसी बाधा के पहुंचे और भविष्य में भी योजना का संचालन सुचारु रूप से होता रहे। इसी दिशा में सरकार रक्षा बंधन के अवसर पर योजना की शुरुआत करने की तैयारी कर रही है। सूत्रों के मुताबिक, योजना का शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों कराया जा सकता है। हालांकि, इसे लेकर अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

कौन उठा सकेगा योजना का लाभ?

महिला समृद्धि योजना का लाभ केवल दिल्ली की आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को मिलेगा। इसके लिए संभावित पात्रता की प्रमुख शर्तें आवेदक महिला की आयु 21 से 60 वर्ष के बीच हो। परिवार की वार्षिक आय ₹2.50 लाख से ₹3 लाख तक हो। आवेदक का दिल्ली का स्थायी निवासी होना आवश्यक होगा। राशन कार्ड धारक महिलाओं को प्राथमिकता दिए जाने की संभावना है।

किन महिलाओं को नहीं मिलेगा लाभ?

सरकार ने कुछ श्रेणियों की महिलाओं को इस योजना के दायरे से बाहर रखा है। संभावित पात्रता के अनुसार सरकारी नौकरी करने वाली महिलाएं।आयकर (इनकम टैक्स) का भुगतान करने वाली महिलाएं। सरकारी पेंशन प्राप्त करने वाली महिलाएं। चार पहिया वाहन (फोर-व्हीलर) की मालिक महिलाएं को योजना का लाभ नहीं मिलेगा

योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन, ये दस्तावेज और जानकारी होगी जरूरी

योजना का लाभ लेने के लिए महिलाओं को ऑनलाइन आवेदन करना होगा। आवेदन के दौरान कुछ जरूरी दस्तावेज और व्यक्तिगत जानकारी उपलब्ध करानी होगी। आवेदन के लिए आधार नंबर, नाम और जन्म तिथि, लिंग, पिता या माता का नाम, वैवाहिक स्थिति, मोबाइल नंबर, E-Mail id, दिल्ली में निवास की अवधि, आधार से लिंक बैंक खाता विवरण, स्व-घोषणा (Self Declaration) फॉर्म निम्नलिखित विवरण आवश्यक होंगे।

महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा कदम

महिला समृद्धि योजना का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को नियमित वित्तीय सहायता प्रदान कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है। इस योजना के तहत हर महीने मिलने वाली 2,500 रुपये की सहायता राशि से महिलाएं घरेलू जरूरतों, बच्चों की शिक्षा, स्वास्थ्य और अन्य आवश्यक खर्चों को पूरा करने में सहयोग प्राप्त कर सकेंगी। सरकार का मानना है कि यह योजना महिलाओं की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने, उनकी वित्तीय स्वतंत्रता बढ़ाने और उन्हें सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित होगी।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m