सुमन राजपूत ,करनाल। कृषि एवं पशुपालन मंत्री श्याम सिंह राणा के करनाल दौरे के दौरान महापौर रेणु बाला गुप्ता ने उनसे मुलाकात कर जनहित और शहर के विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की। दोनों नेताओं ने विकास कार्यों में तेजी लाने और आमजन को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने को लेकर सकारात्मक संवाद किया।
कष्ट निवारण समिति की बैठक से पहले पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में महापौर रेणु बाला गुप्ता ने कृषि मंत्री का स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने श्याम सिंह राणा के सरल और सौम्य व्यक्तित्व की सराहना करते हुए कहा कि किसानों और आम जनता के हितों के प्रति उनका समर्पण प्रेरणादायी है।
महापौर ने विश्वास जताया कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व और कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा के मार्गदर्शन में प्रदेश में विकास कार्यों को और गति मिलेगी, जिससे सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक प्रभावी ढंग से पहुंचेगा।
वहीं, कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने भी महापौर रेणु बाला गुप्ता द्वारा नगर विकास और जनसेवा के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार विकास और जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए कार्य कर रही है तथा जनता की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करना सरकार की प्रतिबद्धता है।

