अजय सैनी , भिवानी। भिवानी में स्थानीय लोगों को टोल शुल्क से राहत दिलाने की मांग अब जोर पकड़ने लगी है। सोमवार को युवा कल्याण संगठन, भिवानी ने समाज कल्याण अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर कितलाना और बामला टोल प्लाजा के 20 किलोमीटर दायरे में आने वाले नागरिकों को टोल टैक्स से मुक्त करने की मांग उठाई।
संगठन के संरक्षक कमल प्रधान ने कहा कि भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) के नियमों के अनुसार टोल प्लाजा के आसपास रहने वाले स्थानीय लोगों को राहत देने का प्रावधान है, लेकिन इसके बावजूद भिवानी शहर और आसपास के गांवों के लोगों से लगातार टोल वसूला जा रहा है। इससे आम जनता को आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
उन्होंने कहा कि क्षेत्र के लोग शिक्षा, व्यापार, नौकरी, कृषि और अन्य जरूरी कार्यों के लिए रोजाना इन मार्गों का उपयोग करते हैं। ऐसे में हर बार टोल शुल्क देना स्थानीय नागरिकों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ बन चुका है। इस मुद्दे को लेकर लोगों में लगातार नाराजगी बढ़ रही है।
युवा कल्याण संगठन ने प्रशासन से मांग की कि NHAI के नियमों के तहत कितलाना और बामला टोल प्लाजा के 20 किलोमीटर क्षेत्र में आने वाले गांवों और विशेष रूप से भिवानी शहर के निवासियों को टोल शुल्क में छूट दी जाए।
कमल प्रधान ने कहा कि संगठन आगे भी आमजन से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाता रहेगा और स्थानीय लोगों के अधिकारों के लिए संघर्ष जारी रहेगा।
इस दौरान संगठन के कई पदाधिकारी और सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे, जिन्होंने एकजुट होकर स्थानीय लोगों को टोल राहत देने की मांग का समर्थन किया।
संरक्षक कमल प्रधान ने कहा कि संगठन हमेशा आमजनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाता रहेगा और स्थानीय नागरिकों के अधिकारों की लड़ाई जारी रखेगा।
इस अवसर पर अशोक खारियावास, मास्टर सतबीर, वेदपाल रिटायर्ड तहसीलदार, तिलक नरवाल, विक्की जाखड़, अशोक मलिक, दुष्यंत कलकल, संजय राव, मामन राम वाल्मीकि, मनोज भट्ट, ओमप्रकाश जोगी, सुभाष यादव, अमित अत्री, रामपुर स्वामी, बलबीर सरोवर, सुमित बराड़ जुई, देशमुख दादरवाल, रणविजय ग्रेवाल, सूबेदार सुरेंद्र सिंह, मोनू प्रजापत, योगेश एडवोकेट, मुकेश शर्मा ढाणी माहू, जयवीर स्वामी, अनिल सांगवान, प्रदीप कालीरामन, विकास पूरनपुरा, सोमवीर सिंह शेषमा, राजकुमार सांगा, अमित शेषमा, अमित शर्मा, प्रदीप श्योराण, अरुण बुडानिया, एडवोकेट जिम शर्मा, एडवोकेट सनी, अनिकेत एडवोकेट, विकास दहिया आदि अनेक युवा कल्याण संगठन के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

