कुमार इंदर, जबलपुर। शहर के रांझी थानांतर्गत गांधी चौक स्थित किराना दुकान वाले को सिगरेट के पैसे मांगना भारी पड़ गया, जैसे ही किराना व्यापारी सिगरेट के पैसे मांगे आरोपी ने उस पर चाकू से हमला कर दिया। शिकायत पर पुलिस ने मुख्य आरोपी समेत तीन लोगों पर मामला दर्ज
किया है।
व्यापारी के पेट में चाकू घोंप दिया
पुलिस के अनुसार, अभिषेक श्रीपाल अपनी दुकान पर किराना व्यवसाय चलाते हैं, जहां कुछ लड़के सिगरेट खरीदकर पैसे देने में आनाकानी कर रहे थे। इसी बात पर उपजे विवाद के दौरान मुख्य आरोपी नितिन साहू ने अपने साथियों राज चौधरी और सेवा समुद्री के साथ मिलकर किराना व्यापारी के पेट में चाकू घोंप दिया और उनके साथ मारपीट की।
31 अगस्त महाकाल भस्म आरती: त्रिपुण्ड, बिल्व पत्र और चंद्र के अलौकिक श्रृंगार से सजा दिव्य स्वरूप, यहां कीजिए दर्शन
हत्या के प्रयास (307) का मामला पंजीबद्ध
इस घटना के संबंध में पुलिस ने मुख्य आरोपी नितिन साहू, राज चौधरी और सेवा समुद्री के खिलाफ हत्या के प्रयास (307) व अन्य सुसंगत धाराओं में अपराध पंजीबद्ध कर लिया है। घायल किराना व्यापारी अभिषेक श्रीपाल और मारपीट में चोटिल हुए नितिन साहू, दोनों का अभी अस्पताल में इलाज जारी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मुख्य आरोपी नितिन साहू आपराधिक प्रवृत्ति का है जिसके खिलाफ पहले से मारपीट और चाकूबाजी के 5 अपराध दर्ज हैं, और इलाज पूरा होने के बाद आरोपियों की गिरफ्तारी की कार्रवाई की जाएगी।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


