देवघर। जन्माष्टमी और भाद्र पूर्णिमा के मौके पर देवघर आने वाले श्रद्धालुओं और यात्रियों के लिए रेलवे ने बड़ी राहत दी है। संभावित अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे ने देवघर से जुड़े तीन प्रमुख रूटों पर तीन जोड़ी स्पेशल ट्रेनों के परिचालन का फैसला लिया है। इन ट्रेनों से जमालपुर, गोड्डा और सुल्तानगंज के यात्रियों को भी सुविधा मिलेगी।
- जमालपुर–देवघर स्पेशल
03442 जमालपुर–देवघर स्पेशल सुबह 5:10 बजे जमालपुर से रवाना होकर 10:10 बजे देवघर पहुंचेगी।
वापसी में 03441 देवघर–जमालपुर स्पेशल दोपहर 3:45 बजे देवघर से खुलेगी और रात 10:25 बजे जमालपुर पहुंचेगी।
यह ट्रेन जोड़ी 6, 13, 20 और 27 सितंबर को चलेगी।
- देवघर–गोड्डा स्पेशल
03444 देवघर–गोड्डा स्पेशल सुबह 10:45 बजे देवघर से रवाना होकर 12:40 बजे गोड्डा पहुंचेगी।
वापसी में 03443 गोड्डा–देवघर स्पेशल दोपहर 1:15 बजे गोड्डा से चलेगी और 3:20 बजे देवघर पहुंचेगी।
इस ट्रेन का परिचालन 6, 13, 20 और 27 सितंबर को होगा।
- देवघर–सुल्तानगंज मेमू स्पेशल
03575 देवघर–सुल्तानगंज मेमू शाम 5:30 बजे देवघर से रवाना होकर रात 9:25 बजे सुल्तानगंज पहुंचेगी। यह ट्रेन 3 और 25 सितंबर को चलेगी।
वापसी में 03576 सुल्तानगंज–देवघर मेमू सुबह 5:45 बजे सुल्तानगंज से रवाना होकर 9:35 बजे देवघर पहुंचेगी। इसका परिचालन 4 और 26 सितंबर को होगा।
सभी स्टेशनों पर मिलेगा ठहराव
रेलवे के अनुसार, इन सभी स्पेशल ट्रेनों का ठहराव मार्ग में पड़ने वाले सभी मध्यवर्ती स्टेशनों पर होगा। जन्माष्टमी और भाद्र पूर्णिमा के दौरान बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए इन ट्रेनों के संचालन से यात्रियों को काफी सुविधा मिलने की उम्मीद है।



