उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने झांसी में राम मंदिर मामले को लेकर प्रतिक्रिया दी. उन्होंने श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्टर के महासचिव चंपत राय को लेकर बड़ा बयान दिया. चंपत राय को सीएम के दौरे से अलग रखने को लेकर मौर्य ने कहा कि चंपत राय आदरणीय, पूज्यनीय और रामकाज के लिए समर्पित रामभक्त हैं.

वहीं ट्रस्ट पर लगे आरोपों को लेकर मौर्य ने कहा कि आरोप लगना अलग है लेकिन जो गलत करेगा, मैनें पहले भी कहा है कि श्री हनुमान जी महराज भी भगवान श्री राम के भक्त के रूप में उनकी सेवा में रहते हैं. जो गलत करेगा उसको सजा मिलेगी. किसी कर्मचारी या किसी ने भी कुछ किया होगा तो उसका जांच चल रही है. रिपोर्ट आने दीजिए. उसके बाद जैसी स्थिति होगी देखेंगे.

इसे भी पढ़ें : दूध का दूध और पानी का पानी करेगी SIT… राम मंदिर मामले पर योगी बोले- 500 वर्ष संघर्ष किया, 15 दिन और इंतजार कर लो

बता दें कि इस विषय को लेकर केशव प्रसाद मौर्य पहले भी अपनी प्रिक्रिया दे चुके हैं. उन्होंने कहा था कि लापरवाही करने वालों पर कार्रवाई होगी, श्री हनुमान जी महाराज की गदा चलेगी. उन्होंने कहा कि दानपात्र का पैसा खाने वालों को सजा मिलेगी. जिसने भी मंदिर का धन खाया, वो सुख नहीं भोगेगा’. दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी.

गौरतलब है कि चढ़ावे में गबन के आरोपों के बीच एसआईटी की जांच चल रही है. इसी कड़ी में राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय और गोपाल राव से एसआईटी की टीम ने लंबी पूछताछ की. राम मंदिर में चढ़ावे की चोरी के मामले में एसआईटी (SIT) लगातार सवाल-जवाब कर रही है. बताया जा रहा है कि पूछताछ के दौरान टीम ने दोनों के कब्जे से कई महत्वपूर्ण दस्तावेज भी जब्त किए हैं.