कुंदन कुमार, पटना। पूरे देश में आज गुरुवार (28 मई) को ईद-उल-अजहा (बकरीद) का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। इस मौके पर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी ने देशवासियों को बकरीद की शुभकामनाएं दी है। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि, यह कुर्बानी का पर्व है। बड़ा पवित्र त्योहार है। बकरीद का यह त्योहार त्याग की भावना और बुराई छोड़ने की भावना है। बुरे काम से अलग रहने की भावना जागृत करना है। अपने अंदर की बुराई को अपने से दूर करना है।
अमित शाह के फैसले का किया स्वागत
वहीं, गृह मंत्री अमित शाह के द्वारा बॉर्डर इलाके में 15 किलोमीटर तक जांच और चौकसी बढ़ाने के फैसले पर डिप्टी सीएम ने कहा कि, बॉर्डर पर 15 KM तक गलत गतिविधि को प्रबंध करना और निगरानी रखना। देशहित के लिए यह सही बात है। उन्होंने कहा कि, गलत हरकत कही भी हो, इसे रोकना चाहिए। संवेदनशील जगहों पर निगरानी रखने की जरूरत है। दुश्मन का षड्यंत्र सफल न हो, इसलिए ये स्वागत योग्य फैसला है।
मांझी की डिमांड पर कही ये बात
कर्नाटक में सरकार बदलाव को लेकर विजय कुमार चौधरी ने कहा कि, यह कांग्रेस की अंदरूनी बात है। वहीं, जब उनसे MLC चुनाव को लेकर सवाल किया गया तो डिप्टी सीएम ने कहा कि, चुनाव को लेकर तैयारी है। सभी पांचों दल एकजुट होकर चुनाव लड़ेंगे। जीतन राम मांझी द्वारा एमएलसी की एक सीट की डिमांड पर उन्होंने कहा कि, सब लोग मांगते हैं और सब लोग अपनी बात को रखते हैं।
‘बचे हुए रिकॉर्ड भी तोड़ देंगे वैभव सूर्यवंशी’
वहीं, आईपीएल में वैभव सूर्यवंशी के रिकॉर्ड तो बल्लेबाजी पर उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी ने कहा कि वैभव हमारे गृह जिले के लाल हैं। सरकार की शुभकानाएं हैं। उन्होंने कहा कि, वैभव बचे हुए रिकॉर्ड को भी तोड़ देंगे। वे सबसे आगे निकलेंगे बिहार और समस्तीपुर का नाम रौशन करेंगे।
‘SIR को लेकर विपक्ष ने फैलाया भ्रम’
वहीं, सुप्रीम कोर्ट द्वारा एसआईआर को सही ठहराने के फैसले पर डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी ने कहा कि, बिहार में चुनाव होने वाले थे। गलत फहमी फैलाई गई। मुसलमान के बीच गलत अफवाह फैलाया गई। हमने कहा था एक उदहारण दें कोई नहीं दें पाया। कोर्ट ने साफ कर दिया। उन्होंने कहा कि, बंगाल मे भी विपक्ष का मुंह बंद हो गया। वहां सारे विपक्षी लोग लगे थे, जितने नाम कटे उसमें हिन्दू मुसलमान सब थे। जात धर्म से एसआईआर का क्या लेना देना है। इलेक्शन कमीशन भी इसमें अपना पक्ष स्पष्ट कर चुका है। विपक्ष के लोगों ने बिहार में पूरी तरीके से अफवाह फैलाया, लेकिन नतीजा क्या हुआ? यह सब आपके सामने है।
ये भी पढ़ें- बिहार में स्वर्ण कारोबारी को गोली मार 45 लाख की लूट, गहनों और नकदी से भरा बैग लेकर भागे बदमाश

