कुंदन कुमार, पटना। बिहार के डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी ने आज मंगलवार (7 जुलाई) को जदयू कार्यालय में एक प्रेस वार्ता के दौरान एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि, हमारे गठबंधन में कई पार्टियां हैं। किसी भी मामले को लेकर सभी का अपना-अपना अलग सोच है, लेकिन भरत तिवारी एनकाउंटर मामले पर जो कारवाई सरकार कर रही है। वो सही है।
उन्होंने कहा कि, अभी न्यायिक जांच चल रही है और उच्च न्यायालय के रिटायर्ड जज अपना काम कर रहे हैं। कोई अधिकारी अगर दोषी होंगे उसपर जरूर कार्रवाई होगी। गौरतलब है कि एनडीए के नेता और केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने भरत तिवारी एनकाउंटर को कई मौकों पर सही ठहराते हुए पुलिस की कार्रवाई को सही बताया है।
रोड टैक्स से जुड़े सवाल पर कही ये बात
वहीं, राज्य की सड़कों पर लगने वाले रोड टैक्स से जुड़े एक सवाल के जवाब में डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी ने कहा कि, सरकार तो टैक्स लेती ही है। अब स्टेट हाईवे पर टोल टैक्स लेने का जहां तक मामला है, तो अभी ये शुरू कर दिया गया है और अगर जनता को ऐसा टैक्स मंजूर नहीं होगा तो, सरकार उस पर भी विचार करेगी कि आगे क्या करना है? उन्होंने साफ साफ कहा कि सब कुछ जनता के मन के अनुरूप होगा ये बात आप समझ लीजिए।
सम्राट सरकार ने नई नियमावली को दी है मंजूरी
गौरतलब है कि सम्राट कैबिनेट ने बिहार की सरकारी सड़कों और पुलों के रखरखाव के लिए नई नियमावली ‘बिहार पथ उपयोगकर्ता शुल्क (दरों का निर्धारण एवं संग्रहण) नियमावली, 2026’ को मंजूरी दे दी है। इसके लागू होने के बाद राज्य की कुछ चुनिंदा सरकारी सड़कों और पुलों पर टोल टैक्स लिया जाएगा। सरकार का कहना है कि इस पैसे का इस्तेमाल सड़कों की समय पर मरम्मत, रखरखाव और बेहतर संचालन के लिए किया जाएगा। यानी आने वाले समय में बिहार की कुछ सरकारी सड़कों पर भी वाहन चालकों को टोल शुल्क देना पड़ सकता है।
ये भी पढ़ें- ‘बांकीपुर से चुनाव लड़कर बड़ी भूल कर बैठे प्रशांत किशोर’, जदयू ने कहा- जमानत बचाना भी होगा मुश्किल

