टिहरी गढ़वाल। जिले में रफ्तार का कहर देखने को मिला। जहां एक तेज रफ्तार इनोवा कार अनियंत्रित होकर सीधे गंगा नदी में समा गई। इस हादसे में तीन लोगों की डूबने से मौत हो गई। जबकि एक व्यक्ति घायल हो गया। घटना से इलाके में कोहराम मच गया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।

इनोवा कार नदी में गिरी

यह पूरा मामला जिले के देवप्रयाग थाना क्षेत्र का है। जहां, ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर पंत गांव के पास श्रीनगर की ओर से आ रही एक इनोवा कार अचानक अनियंत्रित हो गई। ड्राइवर अपने आप को संभाल पाता कि उससे पहले कार सड़क किनारे लगे क्रैश बैरियर को तोड़ते हुए गंगा नदी में जा गिरी। आस-पास मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

READ MORE: ‘गृह’ नामक कोई मंत्रालय यूपी में है क्या… अखिलेश ने योगी सरकार पर बोला हमला, कहा- अपराधियों का दुस्साहस देख अंडरग्राउंड हो गए

छानबीन में जुटी पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीमें मौके पर पहुंची। एसडीआरएफ और फ्लड रेस्क्यू टीमों ने मौके पर रेस्क्यू शुरू किया। इस दौरान उन्होंने तीन लोगों का शव बरामद किया। जबकि गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति को इलाज के लिए अस्पताल रेफर किया। पुलिस ने बताया कि कार में कुल 8 लोग सवार थे। अन्य लापता लोगों की संख्या और पहचान की जा रही है।