लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव कानून व्यवस्था को लेकर योगी सरकार पर तीखा हमला बोला है। उनका आरोप है कि ‘गृह’ नामक कोई मंत्रालय यूपी में है क्या या अपराधियों के दुस्साहस को देखकर अंडरग्राउंड हो गया है।
योगी सरकार पर बोला हमला
अखिलेश यादव ने कहा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में एशियन गेम्स में चयनित पैरा एथलीट चिराग त्यागी की हत्या, राष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी अनुष्का पाल की हत्या, सूर्या चौहान और एक दूध व्यापारी की हत्या, उप्र की क़ानून व्यवस्था के ठप्प होने का प्रतीक है। ‘गृह’ नामक कोई मंत्रालय यूपी में है क्या या अपराधियों के दुस्साहस को देखकर अंडरग्राउंड हो गया है। 2027 में जनता भाजपा को सत्ता से हटाकर उसके कुशासन का अंत कर देगी।
READ MORE: अनुष्का पाल हत्याकांड: मायावती ने जताई गहरी चिंता, दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग
भाजपा ने यूपी को बर्बाद कर दिया
अखिलेश यादव ने आगे कहा कि भाजपा सरकार संवेदनहीन है। भाजपा किसी की सगी नहीं है। झूठे वादे करती है। जनता को गुमराह करती है। भाजपा ने उत्तर प्रदेश को बर्बाद कर दिया है। स्वास्थ्य, शिक्षा, बिजली व्यवस्था सब चौपट है। भाजपा ने नौ साल के कार्यकाल में समाज में नफरत फैलाने के अलावा कोई काम नहीं किया है। प्रदेश की जनता भाजपा की असलियत जान चुकी है।

