हेमंत गुर्जर, बागली (देवास)। मध्य प्रदेश के सतवास में बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने गोवंश तस्करी की सूचना पर कार्रवाई करते हुए 4 वाहनों को पकड़ा। जिसमें से 13 गोवंश बरामद हुए हैं। मौके से एक महिला समेत 5 लोगों को पकड़ा गया है। सभी को सतवास पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। यह पूरा मामला सतवास थाने के कलम फाटा का है।

मिली जानकारी के मुताबिक, सुबह करीब 6 बजे विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने नाकाबंदी की। कुल 7 वाहन वहां से गुजर रहे थे, जिनमें से 4 वाहनों को रोक लिया गया, जबकि 3 वाहन मौके से निकल गए। पकड़े गए वाहनों से 13 गोवंश बरामद हुए। बताया जा रहा है कि वाहन गाडरवारा से सनावद की ओर जा रहे थे। एक महिला समेत 5 लोगों को पकड़ा गया है। सभी को सतवास थाने ले जाकर पुलिस के सुपुर्द किया गया है।

ये भी पढ़ें: हथियारों की नुमाइश ने खींचा पुलिस का ध्यान, घर की तलाशी में जो मिला उसे देखकर टीम भी रह गई हैरान!

विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल मालवा प्रांत के सदस्य राम विलास कालीराणा ने बताया कि कई दिनों से सूचना मिल रही थी कि नरसिंहपुर गाडरवारा के एक महिला के द्वारा लगातार गोवंश की तस्करी की जा रही थी। इस संबंध में प्रशासन को पूर्व में अवगत कराया गया था। कलम फाटा के पास सात गाड़ी गोवंश से भरी पकड़ी गई। तीन गाड़ी मौके से भाग गई। चार गाड़ियों में कुल 13 गोवंश मिली। फिलहाल सतवास पुलिस पशु क्रूरता अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m