राकेश चतुर्वेदी, दिल्ली/भोपाल। देवास के टोंककला पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। मामले के मुख्य आरोपी मुकेश विज को चीन के ग्वांग्झू से भारत लौटते ही दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी के खिलाफ पहले से लुक आउट सर्कुलर जारी था। वहीं फरार चल रहे एक अन्य आरोपी महेश चौहान को भी दिल्ली से पकड़ा गया है।
READ MORE: PhonePe में बैलेंस देखकर बिगड़ी नियत: पैसे के लालच में 14 साल के नाबालिग की निर्मम हत्या, 10 दिन बाद जंगल से बरामद हुआ कंकाल
बता दें कि टोंककला पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण विस्फोट में अब तक 6 लोगों की मौत हो चुकी है। इस मामले में इससे पहले फैक्ट्री लाइसेंसी अनिल मालवीय, ठेकेदार मोहम्मद अयाज और संयुक्त संचालक कपिल विज की गिरफ्तारी हो चुकी है। अब तक कुल 5 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है, जबकि मामले की जांच लगातार जारी है।

