दीपक उपाध्याय, पीथमपुर। औद्योगिक क्षेत्र पीथमपुर के सेक्टर-1 थाना अंतर्गत कपिला चौराहे से 11 मई को लापता हुए 14 वर्षीय नाबालिग का शव पुलिस ने बरामद कर किया है। शव (कंकाल) को गणेश तोल कांटे के पीछे जंगलों से बरामद किया गया। पुलिस ने इस मामले में 31 वर्षीय एक युवक को गिरफ्तार किया है, जिसने कथित तौर पर कुछ रुपए के लालच में इस वारदात को अंजाम देना बताया।
READ MORE: ‘सिस्टम’ ने ली नवजात की जान: निजी जांच में सब नॉर्मल, फिर भी जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने टाला ऑपरेशन, रातभर तड़पती रही मां
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सामने आया कि 11 मई को मृतक कपिला चौराहे के पास एक होटल पर आरोपी से मिला था। आरोपी ने बातों में उलझाकर नाबालिग के मोबाइल में ‘फोन पे’ (PhonePe) का बैलेंस देखा। जिसके बाद उसके खाते में पैसे देखकर आरोपी की नियत बिगड़ गई। आरोपी ने बालक से पैसे ट्रांसफर करने को कहा, लेकिन उसने मना कर दिया। इसके बाद आरोपी ने उसे बहला-फुसलाकर गणेश तोल कांटे के पीछे एक सुनसान इलाके में ले गया। वहां उसने जबरन मोबाइल छीनने की कोशिश की विरोध करने पर आरोपी ने नाबालिग की हत्या कर दी। हालांकि हत्या किस प्रकार हुई इसका खुलासा अब तक नहीं हुआ है।
READ MORE: ग्वालियर में दो नवविवाहिताओं ने किया सुसाइड: एक ने मोबाइल रिचार्ज को लेकर उठाया खौफनाक कदम, दूसरी ने मायके में बाथरूम के अंदर लगाई फांसी
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने कपिला चौराहे और आसपास की दुकानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले। फुटेज और मुखबिरों से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने संदिग्ध को हिरासत में लिया। कड़ाई से पूछताछ और इलेक्ट्रॉनिक व तकनीकी साक्ष्यों के सामने आने पर आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया और लाश का ठिकाना बताया। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी द्वारा बताए ठिकाने से नाबालिग का कंकाल बरामद कर फोरेंसिक जांच के लिए भेजा। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या और साक्ष्य मिटाने की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया है। इस सनसनीखेज हत्याकांड के बाद से क्षेत्र के लोगों में भारी आक्रोश और शोक का माहौल है मृतक आठवीं कक्षा का छात्र बताया जा रहा है।

