हेमंत गुर्जर, बागली (देवास)। मध्य प्रदेश के देवास जिले में विलुप्त होती अंतर्राष्ट्रीय बैलगाड़ी दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के लिए लोग रातभर जागते रहे। 24 घंटे चले मुकाबले के बाद प्रतियोगिता खत्म हुई। वहीं विजेता को इनाम में बुलेट गाड़ी मिली।

बदलते दौर में भले ही बैलगाड़ी दौड़ का चलन कम हुआ हो, लेकिन सतवास में उमड़ी भीड़ ने बता दिया कि ग्रामीण परंपराओं का रोमांच आज भी लोगों के दिलों में जिंदा है। देवास जिले के सतवास में अंतर्राष्ट्रीय बैलगाड़ी दौड़ का ऐसा जुनून देखने को मिला, जहां लोग पूरी रात तालाब मैदान और उसकी पाल पर जमे रहे। बुधवार दोपहर से शुरू हुई प्रतियोगिता गुरुवार दोपहर तक करीब 24 घंटे चली।

ये भी पढ़ें: मेरे डॉगी को तुमने भगाया कैसे… पड़ोसी ने बेरहमी से पीटा, महिला का सिर फूटा, बुजुर्ग की हुई मौत

मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र से आई 100 से अधिक बैलगाड़ियों ने अपनी रफ्तार का दम दिखाया। फाइनल मुकाबले में मगरिया के पदम पटेल के बैल शेरा और शक्ति ने बाजी मारते हुए रॉयल एनफील्ड बुलेट अपने नाम की। विजेता बैल मालिकों को शील्ड और अन्य पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m