Ram Temple Offerings Opposition Protest. अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी को लेकर विपक्ष ने संसद में जमकर बवाल काटा. विपक्ष ने पहले संसद की कार्यवाही के दौरान हंगाम किया. वहीं दूसरी तरफ संसद परिसर में नाटकीय प्रस्तुति दी. विपक्षी दलों के सांसदों ने संसद भवन के मकर द्वार के पास विरोध प्रदर्शन किया. इस दौरान पप्पू यादव (Pappu Yadav) पुजारी के वेश में दानपेटी के पास बैठे दिखे. फिर राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने श्रद्धालु की भूमिका में दानपेटी में पैसा डाला. इसके बाद पुजारी के वेश में बैठे पप्पू यादव दान पेटी लेकर भाग खड़े हुए. इस नाटक को लेकर सीएम धामी ने विपक्ष पर निशाना साधा है.
सीएम धामी ने एक्स पर लिखा कि ‘भगवा और सनातन का अपमान कांग्रेस और उसके सहयोगियों की पहचान बन चुका है. संसद परिसर में संत परंपरा और हिंदू आस्था का उपहास करोड़ों श्रद्धालुओं की भावनाओं का अपमान है. ऐसे धर्मविरोधी और कालनेमी तत्वों को भारत की राष्ट्रवादी जनता कभी माफ नहीं करेगी और लोकतांत्रिक तरीके से करारा जवाब देगी.’
इसे भी पढ़ें : पप्पू यादव पुजारी बनें, राहुल ने चंदा दिया और फिर दान पेटी लेकर भागे पप्पूः राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर संसद में विपक्ष का अनोखा ‘ड्रामा’, देखें वीडियो
बता दें कि बिहार के पूर्णिया क्षेत्र से निर्दलीय सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव एक पुजारी का वेश धारण करके संसद भवन के मकर द्वार पहुंचे और फिर दान पेटी के साथ वहां कुछ समय तक बैठे हुए थे। सपा सांसद डिंपल यादव ने पुजारी बने पप्पू यादव के पास दान पेटी रखी। फिर थोड़ी देर में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने भी इस ‘दान पेटी’ में कुछ पैसे दान किए। कई अन्य सांसदों ने भी पैसे दान किए। जब राहुल गांधी समेत कई नेता उस दान पेटी में पैसे डालने के लिए गए तो सांसद पप्पू यादव ने वो पैसे अपनी जेब में डाल लिए। इसके जरिए उन्होंने यह दर्शाने की कोशिश की कि इसी तरह से राम मंदिर के चढ़ावे को चुराया गया था। फिर कई विपक्षी सदस्यों ने चोर-चोर और चढ़ावा चोर कहते हुए पप्पू यादव को घेर लिया।


