Ram Temple Offerings Opposition Protest Video: अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी को लेकर विपक्ष ने संसद में जमकर बवाल काटा। एक तरफ संसद की कार्यवाही के दौरान हंगाम किया। वहीं दूसरी तरफ संसद परिसर में नाटकीय प्रस्तुति दी। विपक्षी दलों के सांसदों ने संसद भवन के मकर द्वार के पास विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान पप्पू यादव (Pappu Yadav) पुजारी के वेश में दानपेटी के पास बैठे। राहुल गांधी (Rahul Gandhi) श्रद्धालु की भूमिका में दानपेटी में पैसे डाला। इसके बाद पुजारी के वेश में बैठे पप्पू यादव दान पेटी लेकर भाग खड़े हुए।
विपक्ष ने इस प्रस्तुति के जरिए भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) पर निशाना साधा। मामले पर संसद में चर्चा कराने तथा जवाबदेही तय करने की मांग की।
बिहार के पूर्णिया क्षेत्र से निर्दलीय सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव एक पुजारी का वेश धारण करके संसद भवन के मकर द्वार पहुंचे और फिर दान पेटी के साथ वहां कुछ समय तक बैठे हुए थे। सपा सांसद डिंपल यादव ने पुजारी बने पप्पू यादव के पास दान पेटी रखी। फिर थोड़ी देर में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने भी इस ‘दान पेटी’ में कुछ पैसे दान किए। कई अन्य सांसदों ने भी पैसे दान किए। जब राहुल गांधी समेत कई नेता उस दान पेटी में पैसे डालने के लिए गए तो सांसद पप्पू यादव ने वो पैसे अपनी जेब में डाल लिए। इसके जरिए उन्होंने यह दर्शाने की कोशिश की कि इसी तरह से राम मंदिर के चढ़ावे को चुराया गया था। फिर कई विपक्षी सदस्यों ने चोर-चोर और चढ़ावा चोर कहते हुए पप्पू यादव को घेर लिया।
लोकसभा में जन्म-मृत्यु पंजीकरण (संशोधन) बिल पास, दोनों सदन 3 अगस्त तक स्थगित
इससे पहले विपक्षी सदस्यों ने चंदा चोरी के अलावा प्रदर्शनकारी छात्रों पर दिल्ली पुलिस की बर्बर कार्रवाई के खिलाफ भी संसद परिसर में नारेबाजी की और गृह मंत्री अमित शाह के इस्तीफे की मांग की। विपक्ष के भारी हंगाम के कारण पहले लोकसभा और राज्यसभा 12 बजे तक स्थगित की गई। 12 बजे संसद के दोनों सदनों में कार्यवाही फिर से शुरू हुई। हालांकि विपक्षी सांसद फिर हंगामा करने लगे। केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय ने लोकसभा में जन्म-मृत्यु पंजीकरण (संशोधन) बिल, 2026 पारित करने का प्रस्ताव रखा। बिल ध्वनि मत से पास हुआ। इसके बाद विपक्ष के हंगामे के कारण लोकसभा तीन अगस्त तक के लिए स्थगित कर दी गई। राज्यसभा भी 3 अगस्त दोपहर 11 बजे तक स्थगित कर दिया गया।
संसद में चढ़ावा चोरी के ड्रामे पर लोकसभा सचिवालय और स्पीकर सख्त
संसद भवन परिसर में विरोध-प्रदर्शन के तौर-तरीकों को लेकर लोकसभा सचिवालय और लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने सख्त रुख अपनाया है। पप्पू यादव के स्वांग के बाद सचिवालय ने स्पष्ट संकेत दिए हैं कि संसद परिसर में इस तरह के वेशभूषा आधारित प्रदर्शन या नाटकीय विरोध की अनुमति नहीं दी जाएगी। लोकसभा अध्यक्ष ने भी इस पूरे घटनाक्रम पर नाराजगी जताई है। भविष्य में संसद परिसर में इस तरह के प्रतीकात्मक प्रदर्शन, वेश बदलकर विरोध या मंचन जैसी गतिविधियों पर रोक को और प्रभावी तरीके से लागू किया जाएगा।
पीएम मोदी ने मेलोनी को Melody Toffee गिफ्ट दी, खुशी से झूम उठी इटली की प्रधानमंत्री
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


