Shehzad Poonawalla: बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने इस्तीफा दे दिया है। शहजाद पूनावाला ने पार्टी नेतृत्व को अपना इस्तीफा सौंप दिया है। उन्होंने निजी कारणों का हवाला दिया है। हालांकि अभी इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। वहीं अब तक बीजेपी ने भी शहजाद के इस्तीफे पर कोई आधिकारिक बयान जारी किया है। शहजाद पूनावाला ने अचानक अपने सोशल मीडिया एक्स अकाउंट से पार्टी का नाम और अपना पद हटा दिया है। साथ ही अपने पोस्टर में इंडिया फर्स्ट की इमेज लगाई है। शहजाद पूनावाला ने खुद को प्रधानमंत्री मोदी का Lifelong Follower बताया है। शहजाद पूनावाला के X प्रोफाइल से बीजेपी का उल्लेख हटने के बाद उनके इस्तीफे की अटकलें तेज हो गई हैं।
गुरुवार को शहजाद ने अपने अपडेटेड X बायो का स्क्रीनशॉट Yr शेयर किया, जिसमें लिखा है, ‘धर्म-इस्लाम, संस्कृति-हिंदू,विचारधारा- भारतीय, लेखक- GST की यात्रा, पीएम नरेंद्र मोदी के आजीवन अनुयायी. कैप्शन में बस इतना लिखा, मेरा अपडेटेड बायो। शहजाद पूनावाला ने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत कांग्रेस से की थी, लेकिन 2017 में राहुल गांधी के नेतृत्व पर सवाल उठाने के बाद बीजेपी में शामिल हो गए थे।

इस्तीफे से एक दिन पहले उन्होंने एक पुराना इंटरव्यू शेयर किया था, जिसमें उन्होंने सक्रिय राजनीति से दूर होने की इच्छा जताई थी। पूनावाला अपने X अकाउंट पर ऐसे वीडियो साझा कर रहे थे, जिनमें उन्होंने सक्रिय राजनीति से आगे बढ़ने के संकेत दिए थे। जनवरी 2025 के एक वीडियो क्लिप में शहजाद पूनावाला कहते सुनाई देते हैं कि राजनीतिक लक्ष्य और चुनावी लक्ष्य अलग-अलग होते हैं। उन्होंने कहा कि यदि कोई सांसद नहीं बनता, तो इसका मतलब यह नहीं कि वह समाज और देश के लिए योगदान नहीं दे सकता। उनके अनुसार, हर व्यक्ति अलग-अलग तरीकों से देश की सेवा कर सकता है और राजनीति केवल चुनाव जीतने तक सीमित नहीं है। एक अन्य वीडियो में शहजाद पूनावाला कहते हैं कि उन्होंने 2024 के लोकसभा चुनाव के बाद सक्रिय राजनीति छोड़ने का फैसला कर लिया था।
कांग्रेस नेता से भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता तक का सफर
शहजाद पूनावाला ने अपने राजनीति जीवन की शुरुआत कांग्रेस पार्टी से की थी। पूनावाला ने 2008 में कांग्रेस साथ अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत की थी। णे में नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (NSUI) के उपाध्यक्ष, ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी मीडिया सेल की रिसर्च टीम के सदस्य और महाराष्ट्र कांग्रेस में सचिव के तौर पर काम किया। 2017 में उनके राजनीतिक करियर में एक बड़ा मोड़ आया, जब उन्होंने कांग्रेस के अंदर होने वाले अध्यक्ष पद के चुनाव को सबके सामने चुनौती दी। उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी को अध्यक्ष बनाने के लिए चुनाव में धांधली की गई थी। इसके बाद वह भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए और बाद में उन्हें पार्टी का राष्ट्रीय प्रवक्ता बनाया गया।
आधिकारिक बयान का इंतजार
फिलहाल शहजाद पूनावाला के बीजेपी छोड़ने को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा जरूर तेज है, लेकिन पार्टी या पूनावाला की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। ऐसे में उनके इस्तीफे को लेकर अंतिम स्थिति आधिकारिक बयान आने के बाद ही स्पष्ट होगी।
पीएम मोदी ने मेलोनी को Melody Toffee गिफ्ट दी, खुशी से झूम उठी इटली की प्रधानमंत्री
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


