Social Media Influencer Kirti Patel Arrested: गुजरात (Gujarat) की चर्चित सोशल मीडिया स्टार और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर कीर्ति पटेल को गिरफ्तार किया गया है। कीर्ति पटेल को पुणे पुलिस ने गुजरात के सुरेंद्रनगर से गिरफ्तार किया है। महाराष्ट्र पुलिस ने कीर्ति पटेल को 3.12 करोड़ रुपये की जबरन वसूली और ब्लैकमेलिंग के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आईटी एक्ट और जबरन वसूली की धाराओं में केस दर्ज कर आरोपी का इंस्टाग्राम अकाउंट भी डीएक्टिवेट करा दिया है।

पुलिस के अनुसार कीर्ति पटेल को सूरत पुलिस ने पुना पुलिस स्टेशन में दर्ज एक मामले के सिलसिले में किया है। कीर्ति और उसकी साथी पर बलात्कार का केस सुलझाने के नाम पर पैसे ऐंठने और अश्लील वीडियो से डराने का आरोप है।

पुलिस के अनुसार शिकायत भावनगर के व्यवसायी राजू भाम्मर ने कीर्ति पटेल और भावनगर की निलंबित महिला कॉन्स्टेबल नयना बारैया के खिलाफ सूरत के पुना पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई थी। शिकायतकर्ता का आरोप था कि दोनों ने सोशल मीडिया पर अपमानजनक और मानहानि करने वाली सामग्री पोस्ट करके उसे और उसके परिवार को बदनाम किया। उन्होंने उन पर फोन कॉल और मैसेज के जरिए धमकी देने का भी आरोप लगाया। दोनों ने ब्लैकमेलिंग कर 3.12 करोड़ रुपये की जबरन वसूली की। फआईआर दर्ज करने के बाद, पुणे पुलिस ने सर्विलांस और स्थानीय खुफिया जानकारी का इस्तेमाल करते हुए जांच शुरू की। 

पुणे पुलिस ने सुरेंद्रनगर के रतनपार इलाके में अवधेश्वर टाउनशिप में चुपके से छापा मारा। जहां कीर्ति पटेल को उसके घर से हिरासत में लिया गया, गिरफ्तारी के बाद उसे आगे की कार्रवाई के लिए सूरत लाया गया है। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि इस तरह के विवादित नेटवर्क में और कितने लोग शामिल हैं। गिरफ्तारी के समय कीर्ति पटेल ने कहा था कि पहले मुझे अंदर (पुलिस स्टेशन में) आकर अपना जवाब देने दो, फिर मैं मीडिया के सवालों का जवाब दूंगी।

IPC और IT एक्ट की धाराओं में एफआईआर दर्ज

पुलिस उपायुक्त (DCP) आलोक कुमार के अनुसार मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपियों पर IPC की धारा 296(B), मानहानि, आपराधिक साजिश और IT एक्ट की धारा 67 के तहत केस दर्ज किया है। शुरुआती जांच में पुख्ता सबूत मिलने के बाद पुलिस ने कोर्ट में अपनी रिपोर्ट सौंपकर मामले में आधिकारिक तौर पर सख्त ‘जबरन वसूली’ की धारा भी जोड़ी गई है।

अदालत में पेशी और रिमांड की तैयारी

जूनागढ़ से सूरत लाए जाने के बाद कीर्ति पटेल को औपचारिक रूप से गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस प्रशासन अब आरोपी को कोर्ट के समक्ष पेश करने की प्रक्रिया में जुटा है. पूरे ब्लैकमेलिंग सिंडिकेट का पर्दाफाश करने, अन्य संभावित पीड़ितों का पता लगाने और पैसों की रिकवरी के उद्देश्य से महिला पुलिस सब-इंस्पेक्टर (PSI) के नेतृत्व में रिमांड मांगी जाएगी।

विवादों से है पुराना नाता

कीर्ति पटेल का विवादों से पुराना नाता है। अब तक उनके खिलाफ 10 से ज्यादा मामले दर्ज हैं। जिसमें गैर-कानूनी तरीके से बदनाम करना और बदनाम करना, सोशल मीडिया पर लोगों को धमकाना शामिल हैं। हाल ही में कीर्ति ने एक महिला सरपंच और उसके पति को बदनाम करने के लिए पुणे पुलिस स्टेशन के बाहर शोर मचाकर हंगामा किया था। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। पुलिस का कहना है कि आरोपी ने पिछले मामले में मिली ज़मानत की शर्तों का सीधा उल्लंघन किया है. इसी आधार पर पुलिस ने उसकी ज़मानत रद्द कराने के लिए अदालत में रिपोर्ट दाखिल की है ताकि सख्त कानूनी कार्रवाई की जा सके।

पीएम मोदी ने मेलोनी को Melody Toffee गिफ्ट दी, खुशी से झूम उठी इटली की प्रधानमंत्री

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m