Pakistan Interior Minister Mohsin Naqvi: बात-बात पर भारत को परमाणु बम की धमकी देने वाले भीखमंगे देश पाकिस्तान की हालत और अधिक खस्ताहाल हो गई है। पाकिस्तान के दो प्रांत बलूचिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर यानी पीओके में आजादी के मांग को लेकर जमकर प्रदर्शन हो रहा है। वहीं आर्थिक बदहाली के कारण पाकिस्तान की सरकार कटोरा लेकर अलग-अलग देशों में जाकर भीख मांग रही है। अब पाकिस्तान की आर्थिक और राजनीतिक बदहाली पर पाक के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने बड़ा बयान दिया है। मोहसिन नकवी ने सार्वजनिक मंच से कहा कि मानो या न मानो, लेकिन पाकिस्तान का सिस्टम तबाह हो चुका है।
एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मोहसिन नकवी ने देश की बदहाल शासन व्यवस्था पर बड़ा बयान देते हुए स्वीकार किया कि पाकिस्तान का 70 साल पुराना गवर्नेंस सिस्टम पूरी तरह Collapse हो चुका है। नकवी ने कहा कि यदि बदलाव नहीं हुआ तो 10 साल बाद भी देश इन्हीं समस्याओं पर चर्चा कर रहा होगा।
गृह मंत्री द्वारा सत्ता के केंद्र से अपनी ही सरकार और तंत्र की नाकामी का यह कबूलनामा बेहद चौंकाने वाला माना जा रहा है। सबसे दिलचस्प बात यह रही कि जब नकवी सिस्टम के पूरी तरह तबाह होने की बात कह रहे थे, तब सामने बैठी जनता इस पर तालियां बजानी शुरू कर दीं। नकवी ने आगे कहा कि पाकिस्तान पिछले 70 सालों से जिस ढर्रे पर चल रहा है वह अब काम का नहीं रहा है। उन्होंने कहा, “हम सब लोकतंत्र चाहते हैं, लेकिन लोकतंत्र के भीतर भी तीन या चार तरह की प्रणालियां होती हैं। जिस व्यवस्था को हम पिछले 70 सालों से चला रहे हैं, वह हमें कहीं आगे नहीं ले जा सकी और हम आज भी वहीं अटके हुए हैं।
हमारा सिस्टम कोलेप्स हुआ
मोहसिन नकवी ने बेबाकी से देश की जमीनी हकीकत बयां की। नकवी ने कहा कि “आप चाहे मानें या न मानें, लेकिन हम जिस सिस्टम में जी रहे हैं, वह पहले ही कोलेप्स हो चुका है। हमारे देश का मौजूदा सिस्टम पूरी तरह बर्बाद हो चुका है। अगर यही हाल रहा तो आज से 10 साल बाद भी हम इन्हीं समस्याओं और मुद्दों पर बैठकर बात कर रहे होंगे।
पीएम मोदी ने मेलोनी को Melody Toffee गिफ्ट दी, खुशी से झूम उठी इटली की प्रधानमंत्री
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


