Abhijit Deepak Dig At PM Modi: एंटी-पेपर लीक संशोधन विधेयक-2026 संसद (लोकसभा और राज्यसभा) से पास हो गया है। राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद यह विधेयक कानून बन जाएगा। संसद के दोनों सदनों से एंटी-पेपर लीक बिल पास होने के बाद पीएम नरेंद्र मोदी ने छात्रों के लिए वीडियो संदेश जारी किया। प्रधानमंत्री मोदी ने अपने वीडियो संदेश में एक बार फिर छात्रों के लिए प्रतिबद्धता को दोहराया। वहीं प्रधानमंत्री के वीडियो संदेश पर अभिजीत दीपके ने तंज कसा है। अभिजीत दीपके ने पीएम मोदी पर तंज कसते हुए कहा कि आपकी त्वचा देश के भविष्य से ज्यादा चमकदार है।

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने इंस्टाग्राम पर प्रतिक्रिया देते हुए उनकी आलोचना की। दीपके ने टिप्पणी में लिखा, “आपकी त्वचा देश के भविष्य से ज्यादा चमकदार है।

दरअसल लोकसभा के बाद गुरुवार को राज्यसभा ने भी एंटी-पेपर लीक संशोधन विधेयक, 2026 को मंजूरी दे दी। अब इस विधेयक को राष्ट्रपति की मंजूरी के लिए भेजा जाएगा। राष्ट्रपति की स्वीकृति मिलने के बाद यह कानून लागू हो जाएगा। नए कानूनमें दोषी पाए जाने पर 10 साल तक की सजा और 50 लाख रुपये तक के जुर्माने का प्रावधान है। इसके अलावा राज्यों को पेपर लीक से जुड़े मामलों की सुनवाई के लिए विशेष फास्ट-ट्रैक कोर्ट स्थापित करने का निर्देश दिया गया है।

पीएम मोदी ने ये कहा था

विधेयक पारित होने के बाद पीएम नरेंद्र मोदी ने वीडियो संदेश जारी किया। उन्होंने कहा कि यह कानून देश में भरोसेमंद और पारदर्शी परीक्षा प्रणाली बनाने की दिशा में बड़ा कदम है। प्रधानमंत्री ने कहा कि पेपर माफिया को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा और सरकार तकनीक तथा सख्त कानूनों के जरिए परीक्षा व्यवस्था को और मजबूत करेगी।

सात घंटे चली चर्चा, संशोधन प्रस्ताव खारिज

बता दें कि राज्यसभा में इस विधेयक पर करीब सात घंटे तक चर्चा हुई। इस दौरान वामदलों और डीएमके की ओर से लाए गए संशोधन प्रस्तावों को सदन ने खारिज कर दिया। चर्चा का जवाब देते हुए केंद्रीय कार्मिक मामलों के मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि यह विधेयक सरकार की उस प्रतिबद्धता को दर्शाता है, जिसके तहत पेपर लीक जैसी घटनाओं पर सख्ती से रोक लगाई जाएगी।

पीएम मोदी ने मेलोनी को Melody Toffee गिफ्ट दी, खुशी से झूम उठी इटली की प्रधानमंत्री

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m