राकेश कथूरिया, कैथल। चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने और आरोपियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना ढांड पुलिस ने एलसीडी और बैटरी चोरी के मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है।

कार्यालय से एलसीडी और बैटरी चोरी की शिकायत

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि गांव ढांड निवासी अजय कुमार ने शिकायत दी थी कि 31 जुलाई 2026 को शाम करीब 4:50 बजे उनके कार्यालय बाला डिजिटल केबल विजन, ढांड से एक 32 इंच की एलसीडी और बैटरी अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया। शिकायत के आधार पर थाना ढांड में चोरी का मामला दर्ज किया गया था।

पुलिस टीम ने आरोपी को टिकरी से पकड़ा

मामले की जांच थाना ढांड प्रभारी एसआई शक्ति सिंह की अगुवाई में एचसी जरनैल की टीम ने की। जांच के दौरान पुलिस ने गांव टिकरी, जिला कुरुक्षेत्र निवासी गुरजिता उर्फ गुरदित्ता को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के मुताबिक, इस मामले में पहले आरोपी करण पाल सिंह को गिरफ्तार किया जा चुका है।

आरोपी पर पहले से चोरी के 6 मामले दर्ज

पुलिस ने बताया कि आरोपी गुरजिता के खिलाफ कैथल और कुरुक्षेत्र जिले में चोरी के करीब 6 मामले पहले से दर्ज हैं। पुलिस अब आरोपी से चोरी की घटना और अन्य मामलों को लेकर पूछताछ कर रही है।

पूछताछ के लिए पुलिस रिमांड पर लिया

पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया। मामले में आगे की पूछताछ के लिए न्यायालय से आरोपी का पुलिस रिमांड हासिल किया गया है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m   

भौगोलिकसंदर्भ