रेणु अग्रवाल, धार। धार जिले के धरमपुरी के नर्मदा तट पर नगर परिषद की ओर से सौंदर्यीकरण के तहत लगाई गई कुर्सियां तोड़ दी गई थी। इस मामले में आरोपी की पहचान हो गई है। पुलिस ने CCTV फुटेज के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जिसके पास से स्कूटी भी जप्त की गई है और न्यायलय में पेश किया जा रहा हैं।
घटना दिनांक 11 सितंबर की रात की है। एक अज्ञात व्यक्ति स्कूटी से घाट पर घूम रहे श्वानों पर गाड़ी दौड़ाई और उसके बाद घाट पर लगी नगर परिषद की कुर्सियों को टक्कर मारकर जानबूझ कर तोड़ दिया गया था। घटना का CCTV फुटेज सामने आने के बाद नगर परिषद की शिकायत पर थाना धरमपुरी में धारा 3 लोक संपत्ति नुकसान निवारण अधिनियम 1984 के तहत प्रकरण दर्ज किया गया। CCTV फुटेज और मुखबिर की सूचना के आधार पर आरोपी की पहचान विशाल पिता राधेश्याम जगताप निवासी पुनर्वास, धरमपुरी के रूप में की गई।
ये भी पढ़ें: शौचालय निर्माण में रिश्वतखोरी साबित: पूर्व ब्लॉक कोऑर्डिनेटर को 3 साल की सजा और 10 हजार जुर्माना
पुलिस ने आज आरोपी को गिरफ्तार कर उसकी वाहन जप्त कर न्यायालय में पेश किया है। धरमपुरी थाना प्रभारी सरदार सिंह सोलंकी ने बताया कि नगर परिषद ने शिकायत दर्ज कराई गई थी कि शीतला माता घाट के नर्मदा तट पर सौंदर्यीकरण के लिए चेयर लगाई थी। जिसे 11 सितंबर की रात एक अज्ञात व्यक्ति ने स्कूटी से तोड़ दिया। इससे पहले श्वान को टक्कर मारी थी। सीसीटीवी फुटेज के बाद अपराध पंजीबद्ध किया गया था। आरोपी विशाल को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करने की कार्रवाई की जा रही है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m



