हेमंत शर्मा, इंदौर। मध्यप्रदेश के धार स्थित ऐतिहासिक भोजशाला प्रकरण में इंदौर हाईकोर्ट के फैसले के बाद अब मामला सीधे सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है। हाईकोर्ट के आदेश को चुनौती देते हुए एक अन्य मुस्लिम पक्षकार ने मंगलवार देर रात सर्वोच्च न्यायालय में नई याचिका दाखिल कर दी। इस याचिका के सामने आते ही भोजशाला विवाद एक बार फिर राष्ट्रीय स्तर पर चर्चा में आ गया है।

याचिका रात करीब 11.30 बजे दाखिल

सुप्रीम कोर्ट की वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के मुताबिक “JEBRAN ANSARI VS. UNION OF INDIA” नाम से डायरी नंबर 33643/2026 के तहत यह याचिका दर्ज की गई है। खास बात यह है कि यह याचिका 26 मई 2026 की रात करीब 11:30 बजे दाखिल की गई, जिससे साफ है कि मामले को लेकर मुस्लिम पक्ष तेजी से कानूनी मोर्चा संभाल रहा है। मामला फिलहाल सुप्रीम कोर्ट में पेंडिंग बताया गया है। याचिका में इंदौर हाई कोर्ट के उस आदेश को चुनौती दी गई है, जिसने भोजशाला विवाद को लेकर बड़ा फैसला सुनाया था।

खदान में डूबे दो युवकः जन्मदिन की पार्टी मनाने गए थे दोस्त, गांव में पसरा मातम, SDRF का रेस्क्यू जारी

धार्मिक माहौल गरमा सकता

अब सुप्रीम कोर्ट में इस मामले की एंट्री के बाद दोनों पक्षों की कानूनी लड़ाई और तेज होने के संकेत मिल रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक, इस नई याचिका के बाद हिंदू संगठनों में भी हलचल बढ़ गई है। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में भोजशाला को लेकर फिर से राजनीतिक बयानबाजी और धार्मिक माहौल गरमा सकता है। भोजशाला विवाद लंबे समय से देश के सबसे संवेदनशील धार्मिक मामलों में गिना जाता रहा है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m