शरद पाठक, छिंदवाड़ा। मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले से एक बेहद दुखद खबर सामने आ रही है। यहां जुन्नारदेव थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली कोहलिया ओपनकास्ट खदान (Kohliya Open Cast Mine) के गहरे तालाब में दो युवकों के डूबने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। लापता युवकों की पहचान आयुष और राजा के रूप में हुई है। इस दर्दनाक हादसे के बाद से स्थानीय गांव में मातम का माहौल है।

बड़ी खबरः ट्विशा शर्मा की सास रिटायर्ड जज गिरिबाला की जमानत रद्द, अब बेटा-मां दोनों को गिरफ्तार करेगी CBI

जन्मदिन की पार्टी के दौरान हुआ हादसा

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, करीब 8 से 10 युवकों का एक दल कोहलिया ओपनकास्ट खदान के पास जन्मदिन की पार्टी मनाने के लिए पहुंचा था। पार्टी के दौरान ही कुछ युवक खदान में बने गहरे तालाब में नहाने के लिए उतर गए। पानी की गहराई का अंदाजा न होने के कारण आयुष और राजा गहरे पानी में समा गए और डूब गए। साथियों को डूबता देख अन्य दोस्तों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस और स्थानीय प्रशासन को दी।

रात में चला SDRF का रेस्क्यू ऑपरेशन

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक टीम तत्काल मौके पर पहुंची और होमगार्ड व SDRF की टीम को रेस्क्यू के लिए बुलाया गया। देर रात तक रेस्क्यू टीम ने तालाब में दोनों युवकों की तलाश की, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिल सका।प्रशासनिक अधिकारियों के मुताबिक, रात का घाना अंधेरा और तालाब की अत्यधिक गहराई रेस्क्यू ऑपरेशन में सबसे बड़ी चुनौती बनी हुई है। रात में सर्च ऑपरेशन को रोकना पड़ा था, जिसे सुबह होते ही दोबारा पूरी मुस्तैदी के साथ शुरू कर दिया गया है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m