रेणु अग्रवाल, धार। मध्य प्रदेश के धार जिले की मनावर पुलिस ने फर्जी चरित्र प्रमाण पत्र बनाने वाले एक शातिर जालसाज का पर्दाफाश किया है। आरोपी अपनी फोटो कॉपी की दुकान से ही फर्जी रबर सील और दस्तखत के जरिए महज 500 रुपये लेकर सरकारी व प्राइवेट नौकरी के लिए फर्जी चरित्र प्रमाण पत्र जारी कर रहा था।
ये भी पढ़ें: कलेक्टर साहब बने ‘टीचर’: CHO को नहीं आया महिला मरीज का BP नापना, कलेक्टर ने खुद सिखाया; फिर मांगी डिग्री!
मुखबिर की सूचना पर पुलिस की रेड
मनावर पुलिस को मुखबिर से सटीक सूचना मिली थी कि ‘आदित्य फोटो कॉपी सेंटर’ का संचालक अपनी दुकान से थाना मनावर की फर्जी सील का इस्तेमाल कर अवैध रूप से चरित्र प्रमाण पत्र तैयार कर रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तुरंत दुकान पर दबिश दी।
मौके पर दुकान संचालक आदित्य सोलंकी जिसकी उम्र 32 वर्ष, निवासी पटेल कॉलोनी मनावर मौजूद मिला। पुलिस ने जब दुकान और उसके सिस्टम की जांच की, तो पूरा फर्जीवाड़ा बेनकाब हो गया।
ये भी पढ़ें: कब्र से निकालकर घर के दरवाजे पर फेंका 3 माह की बच्ची का शव! डबरा में दबंगों की हैवानियत, गुस्साए लोगों ने लगाया जाम
लैपटॉप से मिले 27 फर्जी प्रमाण पत्र, आरोपी रिमांड पर
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 318(4), 338, 336(3), और 340(2) के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। विवेचना के दौरान आरोपी के लैपटॉप को खंगाला गया, जिसमें 27 और फर्जी चरित्र प्रमाण पत्र व शपथ पत्र बरामद हुए हैं। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि उसने अब तक कितने लोगों को फर्जी प्रमाण पत्र जारी किए हैं।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


