दीपक उपाध्याय, पीथमपुर (धार)। मध्य प्रदेश के पीथमपुर में एक पिता ने अपनी ही मासूम बेटी के साथ दरिंदगी की घटना को अंजाम दिया। दो महीने तक दुष्कर्म करता रहा, जब मां ने पिता को गलत काम करते देखा तब इस घिनौनी हरकत का खुलासा हुआ। वहीं शिकायत के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया और चार घंटे के अंदर ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल पुलिस मामला दर्ज कर आगे की जांच में जुटी हुई है।
उप निरीक्षक चांदनी चौहान ने बताया कि आरोपी राजित राम मूल रूप से उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद का रहने वाला है। वह वर्तमान में घाटाबिल्लौद में रहकर मजदूरी करता है। उसकी मासूम बेटी करीब दो साल पहले अपनी नानी के घर इलाहाबाद से पिता के पास आई थी और पिछले दो महीनों से यहीं रह रही थी।
ये भी पढ़ें: संस्कारधानी में रिश्ते शर्मसार: चाचा ने 13 साल की भतीजी के साथ किया दुष्कर्म, पिता की मौत के बाद दादी के साथ अकेली रहती थी पीड़िता
पीड़िता की मां ने पुलिस को बताया कि रात में जब सो जाती थी, तब राजित राम बेटी के साथ दुष्कर्म करता था। दो दिन पहले जब मां की आंख अचानक खुली, तो उसने अपनी आंखों से पति की दरिंदगी देखी। विरोध करने पर आरोपी पिता ने अपनी पत्नी को भी डराया-धमकाया और घर से बाहर निकालने की धमकी दी। डरी-सहमी मां ने बाद में अपनी बेटी से अकेले में बात की, तो मासूम ने रोते हुए पूरा घटनाक्रम बताया।
ये भी पढ़ें: पैसों के लिए बेटा बना हैवान: अपने ही पिता के सिर में गोली मारकर की हत्या, वारदात से फैली सनसनी
हिम्मत जुटाकर महिला ने पड़ोसियों को आपबीती सुनाई। इसके बाद मां और पड़ोसी थाने पहुंचे और आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। महिला अपराध से जुड़ा संवेदनशील मामला होने के कारण पुलिस तुरंत हरकत में आई। मासूम का मेडिकल परीक्षण कराया गया और आरोपी के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया गया। पुलिस टीम ने प्राथमिकी दर्ज होने के महज चार घंटों के भीतर आरोपी राजित राम को गिरफ्तार कर लिया।

