कुमार इंदर, जबलपुर। मध्य प्रदेश का जबलपुर शहर, जो संस्कारधानी के नाम से जाना जाता है, वहां एक बेहद शर्मनाक और दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। रिश्तों को कलंकित करने वाली इस घटना में एक चाचा ने अपनी ही 13 वर्षीय नाबालिग भतीजी के साथ दुष्कर्म करने का जघन्य अपराध किया है।
READ MORE: दर्दनाक हादसाः खेत में बनी झोपड़ी में आग लगने से जिंदा जला मजदूर, दूसरे की किसी तरह बची जान
जानकारी के मुताबिक पीड़ित बच्ची के पिता की पहले ही मौत हो चुकी है। वह अपनी दादी के साथ अकेले रहती थी। आरोपी चाचा विशाल चौधरी ने इस नाबालिग लड़की का फायदा उठाते हुए उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता और उसके परिजनों ने तुरंत जबलपुर के थाना हनुमानताल में मामले की शिकायत दर्ज कराई।
READ MORE: बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में गर्भवती की संदिग्ध मौत: परिजनों ने किया हंगामा, लापरवाही का लगाया आरोप
पुलिस ने शिकायत मिलते ही मामले को गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी विशाल चौधरी को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल आरोपी को पुलिस हिरासत में रखकर पूछताछ की जा रही है। यह मामला रिश्तों की पवित्रता पर सवाल उठाता है। पुलिस आगे की जांच में जुटी हुई है और कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया तेजी से चल रही है।

