रेणु अग्रवाल, धार। मध्य प्रदेश के धार जिले में युवती के अपहरण और दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों का जुलूस निकालकर उन्हें न्यायालय में पेश किया। जहां उनके खिलाफ अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। घटना में प्रयुक्त तीन बाइक भी जब्त की गईं। यह पूरा मामला टांडा थाना क्षेत्र का है।
पुलिस के अनुसार, 3 अगस्त की रात करीब 11.30 बजे ग्राम कालीदेवी में पीड़िता अपने घर के आंगन में सो रही थी। इसी दौरान उसका जीजा दीपक सिंगार अपने साथियों करमसिंह सिंगार, भंगु डावर और सुरेश के साथ बाइक से वहां पहुंचा। आरोपियों ने युवती का जबरन अपहरण कर लिया। विरोध करने पर परिजनों के साथ गाली-गलौज की। जान से मारने की धमकी दी।
ये भी पढ़ें: बंधक बनाकर डकैती के 5 आरोपी गिरफ्तारः मोबाइल टॉवर लगाने के नाम पर दिनदहाड़े डाली थी डकैती, आरोपियों के तार महाराष्ट्र, झारखंड, बिहार से जुड़े
पुलिस के मुताबिक, आरोपी युवती को ग्राम नरवाली के जंगल में ले गए। जहां मुख्य आरोपी करमसिंह ने उसके साथ दुष्कर्म किया। अगले दिन परिजनों की तलाश के बाद पीड़िता मिली। उसने थाना टांडा पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई। फरियादिया की शिकायत पर पुलिस ने बीएनएस की विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की। वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में, थाना प्रभारी संजय कुमार रावत के नेतृत्व में गठित टीम ने दबिश देकर चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


