नीरज काकोटिया, बालाघाट। जिले के लांजी पुलिस ने क्षेत्र के ग्राम कुल्पा में निवासरत बुजुर्ग शत्रुघन लिल्हारे और उसकी पत्नी को बंधक बनाकर चाकू और बंदूक की नोक पर डकैती करने वाले 5 आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में 2 आरोपी फरार है जिनकी तलाश की जा रही है। आरोपी महाराष्ट्र, झारखंड, बिहार और पश्चिम बंगाल राज्य से जुड़े है।
डकैती के पहले की थी रेकी
दरअसल डकैतों ने जियो कंपनी का मोबाईल टॉवर लगाने के नाम पर 25 जुलाई को घर में प्रवेश किया था। जहां बुजुर्ग शत्रुघन और पत्नी को रस्सी से बांधकर पिटाई की और विरोध करने पर मुंह में लोहे की सलाख डाल दी थी और लगभग 10 लाख रुपए से अधिक कीमती सोने चांदी व नगदी, एटीएम, पासबुक, मोबाईल को लेकर फरार हो गए थे। पुलिस अधीक्षक आदित्य मिश्रा ने बताया कि घटना के पहले 2 बार इसी तरह से मोबाइल टॉवर के नाम पर आकर रेकी और डकैती का प्रयास कर चुके थे। शत्रुघन लिल्हारे सेवानिवृत्त कर्मचारी था। पत्नी के गले और कान में कीमती सोने चांदी के जेवरात देखकर आरोपियों ने इस घर को चिन्हित किया था।
नवनियुक्त प्राथमिक शिक्षकों को बड़ी राहतः म्यूचुअल ट्रांसफर के लिए 10 और 11 अगस्त को कर सकेंगे आवेदन
आरोपी हाई स्पीड बाइक से पहुंचे थे
आरोपी महाराष्ट्र के आमगांव के 3 आरोपितों से परिचित थे। जिनके खिलाफ 10-10 से अधिक अपराध दर्ज है। योजनाबद्ध इन सभी 7 आरोपियों ने जो महाराष्ट्, झारखंड, बिहार और पश्चिम बंगाल राज्य से जुड़े है, हाई स्पीड बाइक से पहुंचे थे। जिन्होंने डकैती करने के बाद निकट में नेशनल हाईवे मार्ग से भाग गए थे। घटना में राजेश भोयर, धीरज फुडे, हेमंत फुडे, दीपकदास, शिवकुमार दास, रिंकू पासवान, विनोद पासवान शामिल है। जिसमें रिंकू पासवान, विनोद पासवान फरार है। जिनकी तलाश के लिए पुलिस टीम भेजी गई है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


