शब्बीर अहमद, भोपाल। मध्यप्रदेश के नवनियुक्त प्राथमिक शिक्षकों के लिए स्कूल शिक्षा विभाग ने एक बड़ा और राहत भरा फैसला लिया है। प्रदेश के शिक्षकों की लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा करते हुए विभाग ने म्यूचुअल (आपसी सहमति) ट्रांसफर के लिए आवेदन की अनुमति दे दी है। इस संबंध में स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा औपचारिक आदेश भी जारी कर दिया गया है।

2026 में चयनित शिक्षकों को मिलेगा सीधा लाभ

स्कूल शिक्षा विभाग के इस फैसले से वर्ष 2026 में चयनित और हाल ही में नियुक्त हुए प्राथमिक शिक्षकों को बड़ा फायदा मिलेगा। अक्सर दूर-दराज के जिलों या क्षेत्रों में पदस्थ शिक्षकों को कार्यस्थल तक पहुँचने में परेशानियों का सामना करना पड़ता था। अब इस फैसले के तहत दो शिक्षक आपसी सहमति से अपने-अपने स्कूलों का तबादला करा सकेंगे।

ग्वालियर में कांवड़ यात्रियों और कार सवारों के बीच विवाद के बाद बवालः देर रात हंगामा और थाने का घेराव,

10 और 11 अगस्त को खुलेंगे आवेदन

विभाग द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार, म्यूचुअल ट्रांसफर की प्रक्रिया जल्द ही शुरू की जा रही है। इच्छुक शिक्षक 10 और 11 अगस्त को इसके लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। शिक्षकों की सुविधा और हितों को ध्यान में रखते हुए लिया गया यह फैसला न केवल उन्हें अपने मनपसंद या सुलभ स्थानों पर सेवाएं देने का अवसर देगा, बल्कि शैक्षणिक व्यवस्था में भी बेहतर संतुलन लाएगा।

मध्य प्रदेश में बारिश की बेरुखी: 48 जिलों में सूखे जैसे हालात, फसलों पर मंडराया खतरा

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m