कर्ण मिश्रा, ग्वालियर। शहर के सत्यनारायण मोहल्ले में कांवड़ यात्रा के दौरान एक कार एक्सीडेंट के बाद दो पक्षों के बीच स्थिति तनावपूर्ण हो गई। मामूली विवाद ने देखते ही देखते हिंसक रूप ले लिया, जिसके बाद इलाके में जमकर मारपीट हुई और बाद में हिन्दू संगठनों ने थाने का घेराव कर सख्त कार्रवाई की मांग की।
कार की टक्कर से शुरू हुआ विवाद
प्राप्त जानकारी के अनुसार, सत्यनारायण मोहल्ले में विवेक यादव और शुभम यादव अपने साथी कांवड़िए जोगेंद्र का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान एक कार ने दो कांवड़ यात्रियों को टक्कर मार दी। बताया जा रहा है कि कार में अरशद खान, गोलू, अकील और बंटू सवार थे। हादसे में विवेक और शुभम को चोटें आईं। जब उन्होंने कार टक्कर का विरोध किया, तो विवाद बढ़ गया। आरोप है कि इसके बाद 15 से 20 लोगों की भीड़ ने दोनों कांवड़ यात्रियों के साथ जमकर मारपीट की।
07 अगस्त महाकाल भस्म आरती: चंदन और आभूषणों से दिव्य श्रृंगार,
थाने का घेराव और देर रात तक हंगामा
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुँची। उधर, घटना की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में हिन्दू संगठनों के कार्यकर्ता थाने पहुँच गए और आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग को लेकर अड़ गए। देर रात करीब 12 बजे तक थाने परिसर में हंगामे और बहस का दौर चलता रहा।
MP Morning News: मध्य प्रदेश में आज शुक्रवार को क्या कुछ रहेगा खास? इन खबरों पर रहेगी नजर
गिरफ्तारी के लिए दबिश
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने मामला शांत कराया और पीड़ित पक्ष की शिकायत के आधार पर 15 आरोपियों के खिलाफ नामजद व अन्य धाराओं में मामला (FIR) दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है।
मध्य प्रदेश में बारिश की बेरुखी: 48 जिलों में सूखे जैसे हालात, फसलों पर मंडराया खतरा
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


