MP Weather Update: मध्य प्रदेश में बारिश न होने से चिंता बढ़ गई है। प्रदेश के 48 जिलों में सूखे जैसे हालत है। एमपी में कोटे से फिलहाल 46 प्रतिशत कम बारिश हुई है। पानी न गिरने से फसलें खराब होने का डर सता रहा है। मौसम केंद्र ने अगले तीन दिन बारिश की संभावना जताई है।
मध्य प्रदेश के 55 जिलों में से 48 के हालात बेहद खराब है। जबलपुर, शहडोल, रीवा और सागर संभाग में 23 प्रतिशत कम बारिश हुई है। जबलपुर, छिंदवाड़ा, अनूपपुर, बालाघाट, छतरपुर, दमोह, डिंडोरी, कटनी, मैहर, मऊगंज, मंडला, निवाड़ी, नरसिंहपुर, पांढुर्णा, पन्ना, रीवा, सागर, सतना, सिवनी, शहडोल, सीधी, सिंगरौली, टीकमगढ़ और उमरिया में 1% से 46% तक कम बारिश हुई है।
ये भी पढ़ें: MP Morning News: मध्य प्रदेश में आज शुक्रवार को क्या कुछ रहेगा खास? इन खबरों पर रहेगी नजर
भोपाल, इंदौर, उज्जैन, नर्मदापुरम, ग्वालियर-चंबल संभाग में 16 प्रतिशत कम बारिश दर्ज की गई। भोपाल, इंदौर, उज्जैन, विदिशा, आलीराजपुर, आगर-मालवा, अशोकनगर, बैतूल, दतिया, धार, गुना, हरदा, झाबुआ, मंदसौर, मुरैना, नर्मदापुरम, नीमच, रायसेन, राजगढ़, रतलाम, सीहोर, शाजापुर, श्योपुर और शिवपुरी में औसत से कम पानी गिरा है।
अगले तीन दिन यहां बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 3 दिन प्रदेश के उत्तरी हिस्से के कुछ जिलों में भारी बारिश का अलर्ट है। शुक्रवार को शिवपुरी, श्योपुर, टीकमगढ़, छतरपुर, सागर, गुना और मुरैना में भारी बारिश होने की संभावना है। वहीं भोपाल, ग्वालियर, इंदौर, जबलपुर, उज्जैन, विदिशा, छिंदवाड़ा, सिंगरौली, सतना, सीहोर, सिवनी, सीधी, शाजापुर, शहडोल, आलीराजपुर, अशोकनगर, आगर-मालवा, अनूपपुर, बुरहानपुर, बैतूल, बालाघाट, बड़वानी, रीवा, रायसेन, रतलाम, राजगढ़, खंडवा, खरगोन, नीमच, नरसिंहपुर, नर्मदापुरम, निवाड़ी, दमोह, दतिया, देवास, मंडला, मऊगंज, मंदसौर, मैहर, कटनी, डिंडोरी, पांढुर्णा, भिंड, झाबुआ, पन्ना, उमरिया, हरदा और धार जिले में हल्की बारिश होगी।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


