राकेश चतुर्वेदी, दमोह/भोपाल। बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने दमोह में हुई गौकशी मामले पर चिंता जताई है। वहीं सागर के बंडा में जहरीली शराब कांड को लेकर भी बड़ा बयान दिया। इतना ही नहीं उन्होंने लोगों से संकल्प लेकर नशा मुक्ति की ओर बढ़ने को भी कहा है।
पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री इन दिनों बुंदेलखंड में रथयात्रा निकाल कर सनातनी हिंदुओं को एकजुट होने का संदेश दे रहे है। सोमवार देर रात उनकी यात्रा दमोह जिले के हटा पहुंची। रात 3 बजे भी हजारों की संख्या में लोग यहां मौजूद थे और धीरेंद्र शास्त्री ने अपनी बात लोगों के बीच में रखी यात्रा का उद्देश्य बताया।
समाज को शराब से खतरा
बाबा बागेश्वर ने बीते दिनों हुई गोकशी की सनसनीखेज घटना पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि गाय को हम मां मानते है और आज कसाई मां काट रहे है, कल बेटिया काटेंगे। इतना ही नहीं उन्होंने सागर जिले के बंडा में हुए जहरीली शराब कांड को याद करते हुए कहा कि आज समाज को जात पात से खतरा है, उतना ही खतरा शराब या नशे से है।
ये भी पढ़ें: ‘अधिकारियों को आपसे टकराने से पहले हमसे टकराना होगा’, बुधनी के कोसमी में पीड़ित आदिवासियों से मिले कार्तिकेय सिंह, जमीन पर बैठकर खाया खाना
महिलाओं से कही ये बात
बुंदेलखंड में नशे के बढ़ते असर को देखते हुए उन्होंने लोगों से संकल्प लेकर नशा मुक्ति की तरफ कदम बढ़ाने को कहा। पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने महिला शक्ति को संबोधित करते हुए कहा दुर्गा बनना, काली बनना लेकिन बुर्के वाली नहीं बनना। बाद में मीडिया से बात करते हुए उन्होंने यात्रा का उद्देश्य बताया।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

